×

Bigg Boss 18 Winner: बिग बॉस के लाडला के साथ हुआ खेल, करणवीर मेहरा बनें विनर

Boss Season 18 Winner: करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 की ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है। बिग बॉस 18 के विनर का नाम अनाउंस होते ही करणवीर मेहरा के फैंस खुशी से उछल पड़े हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Jan 2025 12:54 AM IST (Updated on: 20 Jan 2025 12:56 AM IST)
Bigg Boss 18 Winner
X

Bigg Boss 18 Winner


Bigg Boss 18 Winner: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आज हुआ और अब इस सीजन के विनर का नाम भी सामने आ चुका है। जी हां! 19 जनवरी यानि रविवार की रात ग्रैंड फिनाले की रात थी, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान ने अनाउंस किया कि बिग बॉस 18 की ट्रॉफी किसके सिर सजी। बिग बॉस सीजन 18 की ट्रॉफी करणवीर मेहरा ने जीती। जी हां! करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 की ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है। बिग बॉस 18 के विनर का नाम अनाउंस होते ही करणवीर मेहरा के फैंस खुशी से उछल पड़े हैं।

करणवीर मेहरा बनें बिग बॉस 18 के विनर (Vivian Dsena Bigg Boss 18 Winner)

करणवीर मेहरा बिग बॉस के घर के एक मजबूत दावेदार माने जा रहे थे, जब से उन्होंने बिग बॉस के घर में एंट्री की थी, उन्होंने पहले ही दिन से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी, वहीं अब करणवीर मेहरा ने ही बिग बॉस 18 की ट्रॉफी पर अपना कब्जा भी कर लिया है। सलमान खान ने मंच पर करणवीर और विवियन डिसेना में से करणवीर मेहरा का हाथ उठाया, जिसके बाद करणवीर मेहरा के फैंस तो खुशी से झूम उठे। वहीं अब तो सोशल मीडिया पर भी करणवीर मेहरा को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है।


मजबूत खिलाड़ियों को पीछे छोड़ बनें विनर (Bigg Boss 18 First Runner Up Karanveer Mehra)

करणवीर मेहरा की बिग बॉस की जर्नी इतनी आसान नहीं रही, उन्हें सलमान खान से खूब डांट पड़ी थी, करणवीर मेहरा को कई बार दर्शकों की नफरतों का भी सामना करना पड़ा है, लेकिन इन सबके बावजूद करणवीर मेहरा के फैंस ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया, तभी तो एक से एक मजबूत दावेदार होते हुए भी करणवीर मेहरा ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा लिया। बता दें कि करणवीर मेहरा ने विवियन डिसेना को पीछे छोड़ बिग बॉस 18 की ट्रॉफी पर अपना अधिकार जमा लिया। करणवीर मेहरा जहां विनर बनें, वहीं विवियन डिसेना फर्स्ट रनर अप रहे, जबकि सेकंड रनर अप रजत दलाल रहें। बता दें कि टॉप 4 में विवियन डिसेना, करणवीर मेहरा, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा पहुंचे हुए थे। करणवीर मेहरा की जीत की खबर सुन उनके फैंस और दोस्तों के बीच जश्न का माहौल है।



Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story