×

डेब्यू की खुशी में करीना के घर पार्टी करने पहुंची सारा, साथ मेंं दिखे हर्षवर्धन, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

suman
Published on: 7 Jun 2017 11:23 AM GMT
डेब्यू की खुशी में करीना के घर पार्टी करने पहुंची सारा, साथ मेंं दिखे हर्षवर्धन, देखिए खूबसूरत तस्वीरें
X

मुंबई: सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। एक दिन पहले ही सारा की फिल्म का ऐलान हुआ है और कल सारा पापा सैफ और मां करीना कपूर के घर पार्टी करने पहुंची। इस पार्टी में सारा अपने खास दोस्तों को लेकर भी पहुंची थीं।

आगे...

सारा के बारे में काफी समय से ऐसी अटकलें चल रही हैं कि वो बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को डेट कर रही हैं। इस पार्टी में हर्षवर्धन भी पहुंचे। फिल्म मिर्जिया से डेब्यू करने वाले हर्षवर्धन अपनी बहन रिया के साथ यहां पहुंचे थे। सारा की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती भी यहां पहुंची।

आगे...

रिया और सारा एक साथ जिम करते या फिर पार्टी करती नज़र आ जाती हैं। रिया चक्रवर्ती सिर्फ सारा ही नहीं ,बल्कि हर्षवर्धन कपूर की भी खास दोस्त हैं। खबर है कि सारा सुशांत सिंह राजपूत के साथ डेब्यू करने वाली हैं।

suman

suman

Next Story