×

Kareena Kapoor-Priyanka Chopra के बीच किस बात की फाइट? करीना ने बताया सच

Kareena Kapoor Priyanka Chopra Fight: करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच की फाइट ने एक समय पर खूब चर्चा बटोरी थी। अब सालों बाद इस पर करीना कपूर खान ने अपना रिएक्शन दिया है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 16 Oct 2023 11:05 AM GMT
Kareena Kapoor-Priyanka Chopra के बीच किस बात की फाइट? करीना ने बताया सच
X

Kareena Kapoor Priyanka Chopra Fight: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस और एक्टर्स के बीच में अक्सर फाइट देखने को मिलती है। कभी दो हसीनएं एक-दूसरे पर तंज करती नजर आती हैं, तो कभी दो हीरो के बीच मतभेद की खबरें आती हैं। ऐसी ही एक लड़ाई साल 2000 में करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच देखने को मिली थी। अब सालों बाद इस लड़ाई पर करीना कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है और बताया है कि सच क्या है?

करीना कपूर ने प्रियंका को क्या कहा था?

दरअसल, अपने हालिया इंटरव्यू में करीना कपूर ने प्रियंका संग अपनी फाइट होने की खबरों को सिरे से नकार दिया है। इस दौरान करीना ने इस बात को भी स्वीकार किया कि जब वह अपने अर्ली एज में थीं, तब उन्होंने कई गलत बाते कही थीं, लेकिन अब वह काफी समझदार हो गई हैं, क्योंकि अब उनके पास एक सफल करियर है और वो एक पत्नी और मां हैं। प्रियंका के शब्दों में- ''बिल्कुल नहीं! बकवास है ये। मेरे और प्रियंका के बीच कोई मतभेद नहीं है। यह खबर सुनकर मुझे भी लगा था कि आखिर ये चल क्या रहा है? हां, उस समय पर मैंने कुछ बेवकूफी की थी, कुछ ऐसी बाते कहीं थी, लेकिन मतभेद जैसा कुछ नहीं है।'' हालांकि, इस दौरान करीना ने यह नहीं बताया कि उन्होंने प्रियंका से क्या कहा था?


क्यों हुई थी प्रियंका-करीना में लड़ाई?

दरअसस, 'कॉफी विद करण' में करीना कपूर ने प्रियंका चोपड़ा के एक्सेंट का मजाक बनाया था। उन्होंने कहा था- 'प्रियंका इतना बनावटी एक्सेंट लाती कहां से हैं?' इसके बाद से दोनों एक्ट्रेसेस के बीच मतभेद की खबरें आने लगी थी। बता दें कि अपने करियर के शुरुआती दौर में प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने फिल्म 'ऐतराज़' में एक साथ काम किया था। फिल्म काफी बोल्ड सब्जेक्ट पर थी जिसे काफी पसंद किया गया था। फिल्म में प्रियंका का रोल जहां ग्रे शेड वाला था, तो वहीं करीना ने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था।


करीना कपूर-प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट

खैर, आज दोनों एक्ट्रेस अपनी-अपनी लाइफ में खुश हैं और अपने करियर में कामयाब हैं। करीना कपूर की बात करें, तो उन्होंने अभी हाल ही में फिल्म 'जाने जां' से अपना ओटीटी डेब्यू किया है। वहीं, आने वाले दिनों में वह रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा की बात करें, तो हाल ही में उनकी हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' रिलीज हुई थी, जिसने खूब तारीफे बटोरी हैं।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story