×

Kareena Kapoor: सैफ की बीवी करीना ने बेटे तैमूर को क्या बोल दिया, बॉलीवुड भी सोच में पड़ गया

Kareena Kapoor: अभिनेत्री करीना कपूर ने बताया कि तैमूर उनसे पूछता है कि मीडिया वाले उसकी तस्वीरें क्यों क्लिक करतें हैं। तैमूर ने कहा कि वो समझता है कि उसके माता-पिता प्रसिद्ध हैं पर वो नहीं है।

Anushka Rati
Published on: 2 Aug 2022 5:54 PM GMT (Updated on: 3 Aug 2022 3:33 AM GMT)
X

Bollywood Latest Update Kareena Kapoor ( image: social media )

Kareena Kapoor Khan: एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें आमिर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। करीना ने अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान अपने बेटे तैमूर अली खान के बारे में बात की, जो एक इंटरनेट सनसनी बन गई है।

सैफ अली खान और बेबो का बेटा ब्लॉक के सबसे पसंदीदा स्टार किड्स में से एक है। हर बार जब वह बाहर निकलते हैं, तो मीडिया वाले उनके कायल हो जाते हैं और तैमूर जन्म से ही मीडिया हाउस पर छाए हुए हैं।

एक साक्षात्कार के दौरान, अभिनेत्री करीना कपूर ने बताया कि, कल्चर और उनके बच्चों पर इसके प्रभाव के बारे में पूछा गया तब बेबो ने यह खुलासा किया कि तैमूर उससे पूछता है कि मीडिया वाले उसकी तस्वीरें क्यों क्लिक करतें हैं। करीना ने यह भी कहा कि उसका बेटा समझता है कि उसके माता-पिता प्रसिद्ध हैं लेकिन वह नहीं है। करीना ने कहा, "तैमूर ने कहा, 'मैं मशहूर नहीं हूं' और मैंने कहा 'हां, तुम नहीं हो। तुम्हें अभी लंबा सफर तय करना है। अभी तुम सिर्फ एक बच्चे हो।' और वह यह जानता है, और लोगों को भी यह जानना चाहिए।" करीना ने अपने भाई रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट के बारे में भी बात की, जो जल्द ही मां बनने वाली हैं। करीना की तरह ही आलिया भी सोशल मीडिया के जमाने में अपने बच्चे की परवरिश करने जा रही हैं। इस बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि इसके साथ रहना सीखना होगा। तैमूर के अलावा करीना कपूर और सैफ अली खान को एक और छोटे बेटे, जेह अली खान का भी आशीर्वाद प्राप्त है।

इसके साथ ही आपको यह भी बता दें की, आमिर खान और करीना कपूर खान ने 'कॉफी विद करण' सीजन 7 के काउच की शोभा बढ़ाई है और इस एपिसोड का एक सिजलिंग टीज़र आज इंटरनेट पर शेयर किया गया। यह जोड़ी करण जौहर के साथ दिलचस्प बातचीत करते नजर आएंगे, जिसमें स्टाइल स्टेटमेंट, फिल्में, सेक्स लाइफ और बहुत कुछ शामिल होगा।

इस बीच अगर हम फिल्मों की बात करें तो, करीना कपूर और आमिर खान फिलहाल 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन में व्यस्त है जो आने वाले दिन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और यह फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' बड़े परदे पर टकराएगी।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story