×

दादी के साथ तैमूर पहुंचे पैतृक निवास, एक झलक पाने के लिए लोग घंटों लगाए रहे आस

suman
Published on: 5 Sep 2017 8:02 AM GMT
दादी के साथ तैमूर पहुंचे पैतृक निवास, एक झलक पाने के लिए लोग घंटों लगाए रहे आस
X

मुंबई : सैफ-करीना के बेटे व पटौदी खानदान के छोटे नवाब तैमूर अली खान की दादी उन्हें लेकर पटौदी हाउस (हरियाणा) गईं। जन्म के करीब साढ़े आठ माह बाद पहली बार तैमूर अपने पैतृक निवास पहुंचे। तैमूर के साथ उसकी एक आया भी आई थी। दादी शर्मिला पोते को गोद में लेकर महल में चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण करती नजर आईं।

आगे...

करीना कपूर शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आई हुई हैं। शर्मिला टैगोर को पटौदी में महल के रेनोवेशन के कार्य देखना था। ऐसे में वे अपने साथ तैमूर को भी ले आईं। तैमूर और शर्मिला तकरीबन साढ़े तीन घंटे तक इब्राहिम पैलेस में रुके। लोगों में तैमूर के आने खबर मिलते ही इब्राहिम पैलेस के बाहर जमावड़ा लग गया, पर उन्हें निराश होना पड़ा क्योंकि किसी को भी इब्राहिम पैलेस के अंदर नहीं आने दिया गया।

यह भी पढ़ें...नीतू सिंह के बर्थेडे पार्टी पर ना जाकर यहां नजर आई करीना, देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें

आगे...शूटिंग के दौरान करीना तैमूर को काफी मिस कर रही हैं और हाल ही में फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि करीना कह रही हैं, तैमूर कहां है। सब यही जानना चाहते हैं। इस पर उनकी साथ मौजूद रिया कपूर कहती हैं कि वह हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

suman

suman

Next Story