×

बेटे तैमूर और पति को लंदन छोड़ अचानक भारत लौट आईं करीना कपूर, ये है बड़ी वजह

बाॅलीवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर खान लंदन में छुट्टियां मना रही थीं, लेकिन वह अपनी छुट्टियां बीच में ही छोड़ अचानक वापस भारत लौट आई हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि उनके साथ न तो उनका बेटा तैमूर था और न ही पति सैफ अली खान।

Dharmendra kumar
Published on: 21 Jun 2019 4:23 PM GMT
बेटे तैमूर और पति को लंदन छोड़ अचानक भारत लौट आईं करीना कपूर, ये है बड़ी वजह
X

मुंबई: बाॅलीवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर खान लंदन में छुट्टियां मना रही थीं, लेकिन वह अपनी छुट्टियां बीच में ही छोड़ अचानक वापस भारत लौट आई हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि उनके साथ न तो उनका बेटा तैमूर था और न ही पति सैफ अली खान। आखिर ऐसा क्या हो गया कि करीना कपूर को यूं अचानक ही वापस आना पड़ा?

मीडिया रिपोर्ट करीना कपूर 12 घंटे के लिए मुंबई वापस आई हैं। उनके साथ बेटा तैमूर और पति सैफ अली खान साथ नहीं लौटे हैं। करीना कपूर मुंबई अपने नए रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के शूट के लिए वापस आई हैं। करीना प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरा करने में बहुत परफेक्ट हैं। ऐसे में अपनी वैकेशन के टाइम जब करीना को शूट के लिए आना पड़ा तो वो यूरोप से महज 12 घंटों के लिए लौटीं हैं।

करीना 'डांस इंडिया डांस' के नए सीजन के जरिए टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं और इसलिए करीना इसे शानदार और यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। टीवी के अलावा उनके पास 3 फिल्में भी हैं।

करीना 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान के साथ तो 'जवानी जानेमन' में पति सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी। वहीं वह करण जौहर की फिल्म 'तख्त' भी कर रही हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story