×

दुष्कर्म मामले में फिल्म निर्माता मोरानी ने किया सरेंडर, अदालत में पेशी आज

By
Published on: 23 Sep 2017 5:23 AM GMT
दुष्कर्म मामले में फिल्म निर्माता मोरानी ने किया सरेंडर, अदालत में पेशी आज
X

हैदराबाद: फिल्म निर्माता करीम मोरानी ने दुष्कर्म मामले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने मोरानी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्हें आत्मसमर्पण करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: बेटे की हरकत पर पापा ऋषि ने ऐसा दिया जवाब, सुनकर हो जाएगी बोलती बंद

पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन्होंने आधीरात के समय शहर के बाहरी इलाके में स्थित हयातनगर पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया।

करीम मोरानी को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रोहित बल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोरानी पर दिल्ली की एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है। अभिनेत्री बनने की चाह रखने वाली इस 25 वर्षीया महिला ने मोरानी पर उनकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर होगी बाप-बेटी की टक्कर, इसमें अमिताभ का साथ देंगे ऋषि कपूर

पुलिस ने मोरानी पर जनवरी में दुष्कर्म, बंदीकरण, आपराधिक धमकी और धोखाधड़ी के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था।

सर्वोच्च न्यायालय ने मोरानी की जमानत खारिज करने के हैदराबाद उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देती याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी थी।

यह भी पढ़ें: BIG B को भा गई बॉलीवुड की ये मूवी, बोले- आंख खोलने वाली फिल्म है

उच्च न्यायालय ने पांच सितंबर को मोरानी की जमानत खारिज करने के सत्र न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा था।

-आईएएनएस

Next Story