×

करिश्मा कपूर की लेट नाईट पार्टी में सेलेब्स ने की खूब मस्ती, इनसाइड फोटोज हुई वायरल

Karishma Kapoor ने अपने घर पर एक डिनर पार्टी थ्रो करी जिसकी इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहीं हैं। इन तस्वीरों में सेलेब्स एक साथ मस्ती करते नज़र आये।

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 6 May 2022 1:01 PM GMT
Karishma Kapoor Late Night Dinner Party
X

Karishma Kapoor Late Night Dinner Party (Image Credit-Social Media)

Karishma Kapoor Late Night Dinner Party: करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने अपने घर पर एक डिनर पार्टी थ्रो करी जिसकी इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहीं हैं। इन तस्वीरों में सेलेब्स एक साथ मस्ती करते नज़र आये।

करिश्मा कपूर की लेट नाईट डिनर पार्टी में बॉलीवुड गैंग ने जमकर मस्ती की। जिसके फोटोज अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। इसमें करण जौहर,मलाइका अरोरा,अमृता अरोरा ,मनीष मल्होत्रा समेत कई स्टार्स दिखे। पार्टी में करिश्मा कपूर और करीना कपूर का गर्ल गैंग भी मस्ती करता दिखा। इस पार्टी में अनिल कपूर के भाई संजय कपूर भी दिखे। ये पार्टी करिश्मा कपूर के घर पर हुई थी। जिसमे ये पूरा बॉलीवुड का गॉसिप गैंग शामिल हुआ।

करिश्मा की इस पार्टी में उनके मेल फ्रेंड्स भी शरीक हुए जिनमे मनीष मल्होत्रा संजय कपूर,करण जौहर शामिल हुए। करिश्मा कपूर की इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जहाँ धमाल मचा रही है वहीँ फैंस भी इन फोटोज पर जमकर लाइक और कमैंट्स करते दिख रहे हैं।

इस दौरान मलाइका अरोरा बेज कलर के टॉप और लोअर में नज़र आईं।

वहीँ करिश्मा कपूर की बहन करीना ने मल्टीकलर काफ्तान ड्रेस पहने हुए थीं।

करिश्मा कपूर ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। करण जौहर अपने अतरंगी अंदाज़ में नज़र आये। उन्होंने ब्लैक और येलो कलर का ट्रैक सूट पहना था।


अक्सर ही ये सभी सेलेब्स एक साथ पार्टी करते दिख जाते हैं। इस बार करिश्मा के घर इस पार्टी का आयोजन हुआ था। इसके पहले करण जौहर ने भी अपने घर पर लेट नाईट डिनर पार्टी रखी थी। जहाँ कई सेलेब्स शामिल हुए थे। इसके अलावा करीना कपूर भी अपने घर पर इस तरह की पार्टी करती दिख जाती हैं। करीना कपूर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें उनके साथ लीड रोल में आमिर खान हैं। ये फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज़ होगी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story