×

कपूर खानदान की इस बेटी ने तोड़ी थी परंपरा, फिर दिखाया फिल्मों में करिश्मा

suman
Published on: 25 Jun 2018 5:04 AM GMT
कपूर खानदान की इस बेटी ने तोड़ी थी परंपरा, फिर दिखाया फिल्मों में करिश्मा
X

मुंबईः 25 जून 1974 को करिश्मा कपूर का जन्म कपूर खानदान में हुआ। जिसे हिंदी फिल्मों का प्रथम परिवार कहा जाता है।करिश्मा का निकनेम 'लोलो' है। करिश्मा की नानी का नाम गिना लोलोब्रिगाडा था और यही से 'लोलो' नाम करिश्मा की मां बबीता ने लिया।

*करिश्मा कपूर ने दर्शकों की पसंद को देखते हुए छोटे पर्दे का भी रूख किया और बतौर अभिनेत्री काम करके दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया। साल 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से शादी करने के बाद करिश्मा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया, लेकिन बाद में फिल्म निर्माता सुनील दर्शन के जोर देने पर करिश्मा कपूर ने फिल्म‘मेरे जीवन साथी‘के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से वापसी की। फिल्म में अपने एंटी किरदार से करिश्मा कपूर ने दर्शको को रोमांचित कर दिया।

यह पढ़ें...घर की सीढ़ियां दिलाएगी आपको सफलता,इसे बनवाते समय भी रखना होगा ध्यान

*कपूर खानदान की महिलाएं फिल्मों में अभिनय नहीं करती हैं। शशि कपूर की बेटी संजना कपूर ने इस परंपरा को तोड़ा, लेकिन उन्हें फिल्मों में सफलता नहीं मिली। सही मायनो में करिश्मा कपूर इस कपूर की पहली सफल महिला कलाकार हैं।

*पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' सफल रही और 1992 में करिश्मा 6 फिल्में रिलीज हुईं। राजा बाबू (1994) में करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी बेहद पसंद की गई। इसके बाद दोनों ने कई फिल्में साथ की जो बॉक्स ऑफिस पर अत्यंत सफल रही।

*करिश्मा कपूर की जोड़ी गोविन्दा के साथ काफी पसंद की गयी। उनकी जोड़ी सबसे पहले साल 1993 में प्रदर्शित फिल्म ‘मुकाबला‘ में एक साथ पसंद की गई। बाद में उनकी जोड़ी को फिल्मकारो ने अपनी फिल्मों में रिपीट किया। इन फिल्मों में राजा बाबू,दुलारा,खुद्दार, कुली नंबर वन,साजन चले ससुराल, हीरो नंबर वन, हसीना मान जायेगी ,शिकारी जैसी फिल्में शामिल हैं।

*करिश्मा ने उस दौर के सारे कलाकारों, सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, सनी देओल, गोविंदा, अक्षय कुमार, अजय देवगन, जैकी श्रॉफ, के साथ फिल्में कीं।

*राजा हिन्दुस्तानी (1996) करिश्मा के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। पहले यह फिल्म ऐश्वर्या राय करने वाली थीं, लेकिन बाद में करिश्मा उनकी जगह आ गई। इसमें आमिर के साथ उनका किसिंग सीन काफी चर्चित रहा।

*दिल तो पागल है में शाहरुख और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकारों की तुलना में छोटा रोल होने के बावजूद करिश्मा ने बेहतरीन अभिनय किया और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया।करिश्मा को राजा हिन्दुस्तानी और फिज़ा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। दिल तो पागल है के लिए फिल्मफेअर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड और जुबैदा के लिए फिल्मफेअर क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस मिला।

*2002 में करिश्मा और अभिषेक बच्चन की सगाई हुई जो कुछ महीनों में टूट गई। करीना ने तो अभिषेक को 'जीजू' कह कर पुकारना भी शुरू कर दिया था। कहा जाता है कि अभिषेक से करिश्मा की मां ने कमाई पूछ ली थी जिससे बच्चन परिवार नाराज हो गया और यह रिश्ता टूट गया।

*करिश्मा कपूर को उनके सिने करियर में तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साल 1996 में प्रदर्शित फिल्म‘राजा हिंदुस्तानी’के लिए सर्वप्रथम उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इसके बाद वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार ,वर्ष 2000 में फिल्म ‘फिजा‘ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया। वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ से करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में दूबारा वापसी की लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म सफल नहीं रही। करिश्मा कपूर ने अपने दो दशक लंबे सिने करियर में लगभग 60 फिल्मों में काम किया है। वह इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं हैं।

*करिश्मा का पसंदीदा रंग ब्लू, ब्लैक और व्हाइट है। करिश्मा ने 2003 में 'करिश्मा' नामक टीवी धारावाहिक भी किया जिसमें उनकी दोहरी भूमिका थी। आजा माही वे और नच बलिए नामक टीवी शो में वे जज के बतौर दिखाई दी थीं। अपनी बहनको करिश्मा सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं। जब करिश्मा तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही थीं तब करीना ने उनका भरपूर साथ दिया।

suman

suman

Next Story