×

Lakme Fashion Week: रैम्प वॉक पर करिश्मा कपूर ने दिखाया अपना जानलेवा अंदाज

Karisma Kapoor at Lakme Fashion Week: 90 दशक में सिनेमाघरों में राज कर चुकीं अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जलवा आज भी कायम है। भले ही करिश्मा स्क्रीन पर पहले की तरह नजर नहीं आतीं, लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। उनकी फिटनेस और फैशन सेंस दोनों की तारीफ करते हुए फैंस नहीं थकते।

Shivani Tiwari
Published on: 13 March 2023 3:34 PM GMT
Lakme Fashion Week: रैम्प वॉक पर करिश्मा कपूर ने दिखाया अपना जानलेवा अंदाज
X
Karisma Kapoor at Lakme Fashion Week: 90 दशक में सिनेमाघरों में राज कर चुकीं अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जलवा आज भी कायम है। भले ही करिश्मा स्क्रीन पर पहले की तरह नजर नहीं आतीं, लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। उनकी फिटनेस और फैशन सेंस दोनों की तारीफ करते हुए फैंस नहीं थकते।
हाल ही में एक्ट्रेस को फैशन इवेंट लैक्मे फैशन वीक 2023 में स्पॉट किया गया, उस दौरान उनका अंदाज देखते बन रहा था।

रैम्प वॉक पर करिश्मा ने दिखाया अपना जानलेवा अंदाज

48 साल की हो चुकी करिश्मा कपूर को हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में देखा गया। रैम्प वॉक पर करिश्मा का कातिलाना अंदाज देख लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया। काफी सालों बाद करिश्मा रैम्प पर वॉक करते नजर आईं, लेकिन इतने सालों बाद भी वही एटीट्यूड, कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन देख लोग दंग रह गए।
करिश्मा कपूर ने स्टेज पर आग ही लगा दिया था। उन्होंने ग्लैमरस के साथ ही बोल्डनेस का भी भरपूर तड़का लगाया। एक्ट्रेस के इस बेधड़क अंदाज की हर कोई तारीफ कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई करिश्मा की फोटोज

लैक्मे फैशन वीक इवेंट से करिश्मा कपूर की फोटोज तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहीं हैं, नेटीजेंस द्वारा इसे खूब शेयर किया जा रहा है। करिश्मा इतनी हॉट लग रहीं थीं कि फैंस उनपर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहें हैं।

एक्ट्रेस के लुक के बारे में आपको बताएं तो उन्होंने मल्टी कलर का डीप नेक वाला बैकलेस गाउन पहना हुआ था और उसके ऊपर से मैचिंग जैकेट भी डाल रखा था। करिश्मा का यह आउटफिट बेहद अट्रैक्टिव था। उन्होंने रैम्प वॉक पर अपने हुस्न का जलवा तो बिखेरा ही साथ ही जमकर पोज दिए, कभी जैकेट उतरकर तो कभी मुड़ मुड़कर एक्ट्रेस ने अपनी कातिलाना अदाएं दिखाईं।

हाल ही में एक्स हसबैंड के साथ लंच करने पहुंचीं थीं करिश्मा

करिश्मा कपूर हाल ही में चर्चा में आ गईं थीं जब वह अपने एक्स हसबैंड के साथ लंच पर स्पॉट हुईं थीं। हालांकि वह लंच पर सिर्फ अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के साथ ही नहीं बल्कि अपने बच्चों और संजय कपूर की पत्नी और बच्चे के साथ पहुंचीं थीं। दरअसल करिश्मा के छोटे बेटे कियान का जन्मदिन था और इसी मौके पर वह लंच पर संजय कपूर के साथ स्पॉट हुईं।

करिश्मा कपूर वर्कफ्रंट

करिश्मा कपूर आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म "डेंजरस इश्क" में नजर आईं थीं। इसके बाद वह काफी समय तक किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनीं, फिर साल 2020 में उन्होंने alt Balaji की सीरीज "मेंटलहुड" में काम किया था, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब वह जल्द ही होमी अदजानिया की फिल्म "मर्डर मुबारक" में दिखाई देने वाली हैं, जिसमें सारा अली खान भी मुख्य किरदार में हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story