×

Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer Released: कार्तिक आर्यन का तांत्रिक अवतार, 15 साल बाद फिर आई मंजुलिका की शामत

Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer Released: कार्तिक आर्यन पहली बार कियारा आडवाणी संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड की इस नई जोड़ी को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

Anushi Gupta
Written By Anushi GuptaPublished By Monika
Published on: 26 April 2022 10:05 AM GMT
Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer Released
X

भूल भुलैया (फोटो: सोशल मीडिया ) 

Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer Released: बॉलीवुड के मोस्ट क्यूट एंड हैंडसम एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्मों का व्यूअर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। 'भूल भुलैया' के पहले पार्ट ने इतना धमाल मचाया था तो ये तो लाज़मी है कि 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) का व्यूअर्स को काफी अरसे से इंतज़ार था। भूल भुलैया 2 का ट्रेलर रिलीज (Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer Released) हो गया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) पहली बार कियारा आडवाणी (Kiara Advani) संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड की इस नई जोड़ी को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड भी कर रहा है।

फिल्म में नजर आ रहीं कियारा आडवाणी का ये रूप आपको डराने के लिए काफी है। आपको बता दें कि ये हॉरर कॉमेडी फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फ़िल्म का पहला पार्ट बॉलीवुड खिलाडी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ बनाया गया था जिसमे मंजुलिका का किरदार विद्या बालन ने निभाया था। अब देखना यह होगा कि क्या वाकई कार्तिक और कियारा की ये जोड़ी अक्षय और विद्या की जोड़ी के आगे खरे उतर पाएंगे या नहीं।

कियारा आडवाणी के साथ ही इस फिल्म में तब्बू (Tabu) भी नज़र आने वाली है। फिल्म के ट्रेलर की बात की जाए तो वो काफी एंटरटेनिंग और कॉमेडी भरा लग रहा है। फ़िल्म के ट्रेलर में आपको भरपूर मात्रा में सस्पेंस, हॉरर, रोमांस और कॉमेडी का तड़का देखने को तो जरूर ही मिलेगा।

फ़िल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू के अलावा कॉमेडी मास्टर राजपाल यादव और संजय मिश्रा भी नज़र साथ आएंगे। स्टार कास्ट को देखते हुए आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि भूल भुलैया 2 आपको कितना हँसाने वाली है। पहली फिल्म भी काफी ब्लॉकबस्टर रही थी अब भूल भुलैया 2 कसा धमाल मचाती है यह तो 20 मई को फिल्म के आने के बाद ही पता चलेगा।

कार्तिक रुहान के किरदार में आयेंगे नज़र

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो 15 साल के बाद हवेली का दरवाज़ा एक बर फिर खोला गया है, फिल्म में कार्तिक रुहान का किरदार निभाते दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक का कहना है कि उन्हें बचपन से ही भूत के साए दिखाई देते हैं। कार्तिक आर्यन को आप इस अवतार में पहली बार देखेंगे और आपको कार्तिक का कॉमिक रोल बेहद अट्रैक्ट कर सकता है। पार्ट 2 में मंजुलिका का रोल किआरा आडवाणी प्ले करती हुई दिखाई देंगी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story