TRENDING TAGS :
Kartik Aaryan और Sreeleela का रिश्ता हुआ पक्का, जानिए दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
Kartik Aaryan Sreeleela Dating: कार्तिक आर्यन और श्रीलीला के रिश्ते पर उनकी माँ ने लगाई मुहर, जानिए दोनों का नेटवर्थ
Kartik Aaryan Sreeleela Relationship (Image Credit- Social Media)
Kartik Aaryan Sreeleela Relationship: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन जिन्होंने साल 2024 में भूल भूलैया 3 में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर IIFA 2025 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है। तो वहीं इस समय Kartik Aaryan अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। Kartik Aaryan के बारे में कहा जा रहा है कि वो साउथ की एक्ट्रेस जिन्होंने Pushpa 2 में आइटम सॉग थप्पड़ मारूंगू पर जबरदस्त डांस से और अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत लिया हैं उनको डेट कर रहे हैं। अब जाकर इन खबरों पर मुहर लग गई है। चलिए जानते हैं दोनों के नेटवर्थ के बारे में
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला में कौन ज्यादा अमीर है (Kartik Aaryan Sreeleela Net Worth)-
कार्तिक आर्यन नेटवर्थ (Kartik Aaryan Net Worth)-
बॉलीवुड सिनेमा में इस समय जाना-माना नाम बन चुके हैं कार्तिक आर्यन दीवाली के अवसर पर रिलीज हुई इनकी फिल्म भूल-भूलैया ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। जिसके बाद कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने भी अपनी फीस को बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक आर्यन एक फिल्म से अब 45 से 50 करोड़ रूपए (Kartik Aaryan Fees) तक फीस चार्ज करते हैं। तो वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Kartik Aaryan कुल नेटवर्थ 46 करोड़ रूपए के आसपास है।
श्रीलीला नेटवर्थ (Sreeleela Net Worth)-
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। Sreeleela ने अपने करियर की शुरूआत Mahesh Babu के साथ उनकी फिल्म गुंटूर करम किया था। लेकिन ये फिल्म कुछ खास सफल नहीं हो पाई थी। लेकिन पुष्पा 2 के बाद श्रीलीला को जो सफलता मिली उनको बॉलीवुड से ऑफर आने लगे। यदि श्रीलीला की कुल संपत्ति की बात करें तो 15 करोड़ रूपए (Sreeleela Net Worth In Rupees) है। श्रीलीला प्रतिघंटे 4 लाख चार्ज करती थी। भगवंत केसरी के लिए उन्होंने 1.5 करोड़ रूपए तक भगुतान किया है। अब श्रीलीला ने अपनी फीस बढ़ाकर 3 करोड़ कर दी है। उन्होंने गुंटूर करम के लिए 4 करोड़ रूपए तक चार्ज किया था।
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला का रिश्ता हुआ पक्का (Kartik Aaryan Sreeleela Dating Rumors Confirm)-
Kartik Aaryan की माँ माला तिवारी ने अपने बेटे के रिश्ते की लगभग पुष्टि कर दी है। उन्होंने संकेत दिया है कि श्रीलीला उनकी बहू बनेंगी। जयपुर में IIFA Awards के सिल्वर जुबली समारोह के दौरान निर्देशक-निर्माता करण जौहर, जो सह-होस्ट भी थे। Kartik Aaryan की माँ से पूछा कि अपनी होने वाली बहू में क्या चाहती हैं, इसपर उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के लिए एक डॉक्टर बहू चाहती हैं। बता दे कि Sreeleela एक एक्ट्रेस के साथ ही साथ डॉक्टर बनने के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई भी कर रही हैं।
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला जल्द ही बॉलीवुड में निर्देशक अनुराग बासु की फिल्म आशिकी 3 (Kartik Aaryan Sreeleela Movie) में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। जिसका टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है।