×

Kartik Aryan की 'आशिकी 3' में होने वाला है बड़ा बदलाव, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच इस फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

Ruchi Jha
Published on: 20 Sep 2023 12:14 PM GMT
Kartik Aryan की आशिकी 3 में होने वाला है बड़ा बदलाव, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला
X

Kartik Aryan: राहुल रॉय और अनु अग्रवाल स्टारर 'आशिकी' ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी, जिसे देखते हुए साल 2013 में इस फिल्म का सीक्वल 'आशिकी 2' तैयार किया गया था, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब राज किया था, जिसके बाद अब एक बार फिर मेकर्स फिल्म का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में होंगे। इस बीच फिल्म को लेकर एक ऐसी अपडेट सामने आई है, जो आपको हैरान कर सकती है।

'आशिकी 3' का गाना 'भूल जा' हुआ लीक

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक गाने का छोटा सा ऑडियो क्लिप काफी वायरल हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' का गाना है। इस गाने के बोल कुछ इस तरह है ''वो जो तेरा हाल था कभी, वो जो तेरा प्यार था कभी। वो जो तेरे साथ था कभी, भूल जा...।'' इस गाने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का मिक्स रिएक्शन सामने आ रहा है। कोई इस क्लिप को 'आशिकी 3' का गाना बता रहा है, तो कोई इसे अरिजीत सिंह का अगला म्यूजिक एलबम बता रहा है।

क्या 'आशिकी 3' के गाने में होगा बदलाव

जैसा कि बताया जा रहा है कि ये गाना 'आशिकी 3' का है, जो लीक हो गया है, तो ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर यह दावा सच हुआ तो, क्या मेकर्स इस गाने को रिप्लेस करेंगे? वैसे इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि लीक हुआ ये गाना 'आशिकी 3' का ही है। बता दें कि 'आशिकी 3' का निर्देशन अनुराग बसु संभाल रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को 'बर्फी', 'लूडो' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं, 'आशिकी 3' का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और स्पेशल फिल्म्स के निर्माता मुकेश भट्ट कर रहे हैं।


कार्तिक आर्यन के साथ ये एक्ट्रेस आ सकती हैं नजर

अब फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे, तो ऐसे में उनके अपोजिट एक्ट्रेस का नाम भी काफी चर्चा में है। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कुछ समय पहले, ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और फातिमा सना शेख में से कोई कार्तिक आर्यन के अपोजिट फिल्म में नजर आ सकती हैं। हालांकि, बाद में आशिकी 3 के प्रोड्यूसर ने इन खबरों को अफवाह कहा था। इसी के साथ 'आशिकी 3' में सारा अली खान का नाम भी सामने आ रहा है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story