×

Kartik Aryan Girlfriend: इस फिल्म से बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही है कार्तिक आर्यन की गर्लफ्रेंड

Kartik Aryan Girlfriend: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कार्तिक के पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के चर्चे हो रहे हैं।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 11 Jan 2023 4:37 AM GMT
Pashmina roshan
X

Kartik aryan (Image: Social Media)

Kartik Aryan Girlfriend Pashmina Roshan: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कार्तिक के पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के चर्चे हो रहे हैं। कार्तिक (Kartik Aryan)की हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कमाल किया है। अब वहीं उनकी गर्लफ्रेंड भी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। जिसको लेकर चर्चा भी तेज हो गई है।कार्तिक की गर्लफ्रेंड पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) जल्द बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आएंगी।

इस फिल्म से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

दरअसल कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) इन दिनों ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की चचेरी बहन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं पश्मीना और कार्तिक की एक-दूसरे के घर पर लंबी मुलाकातें होती हैं। वहीं पश्मीना भी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।


पश्मीना साल 2003 में आई फिल्म इश्क विश्क के सीक्वल में नजर आएंगी। बता दें कि इश्क विश्क में शाहिद कपूर और अमृता राव नजर आए थें। अब वहीं इस फिल्म के सीक्वल में पश्मीना नजर आएंगी।

साथ में मनाया था न्यू ईयर

कार्तिक और पश्मीना न्यू ईयर भी साथ में मनाया था। दरअसल कार्तिक आर्यन न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पेरिस में थे। साथ में उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) भी न्यू ईयर मनाने के लिए पेरिस गई थीं, जहां क्रिसमस उन्होंने अपने भाई रितिक और उनके परिवार के साथ मनाया। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

कार्तिक की अपकमिंग फिल्म

कार्तिक की काम की बात करें तो कार्तिक कई सारे प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। कार्तिक आशिकी 3 में नजर आने वाले हैं। वहीं कार्तिक की अपकमिंग फिल्म शहजादा फरवरी के रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें कार्तिक के साथ कृति सेनन नजर आएंगी। इसके अलावा कार्तिक भूल भुलैया 3 में भी नजर आएंगे, जिसकी जानकारी खुद इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने दी है। इन सबके अलावा कार्तिक की और भी कई अन्य फिल्में हैं, जो जल्द रिलीज होंगी। देखना दिलचस्प होगा कि अब कार्तिक आर्यन की गर्लफ्रेंड पश्मीना रोशन की फिल्म बड़े पर्दे पर कब रिलीज होगी।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story