TRENDING TAGS :
Sara Ali khan Diwali Party : सारा अली खान की दिवाली पार्टी में नजर आए कार्तिक आर्यन, हैरान हुए फैंस
Sara Ali khan Diwali Party : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में इमरान हाशमी को विलेन किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। इस फिल्म से कहीं न कहीं उनके करियर को उड़ान मिल सकती है।
karan johar, kartik aryaan, aditya roy kapoor, ananya pande at sara ali khan diwali party
Sara Ali khan Diwali Party : सारा अली खान और कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर है और एक समय ऐसा था जब यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक पाया और यह अलग हो गए। उसके बाद इन्हें कभी साथ में भी नहीं देखा गया लेकिन हाल ही में सारा अली खान की दिवाली पार्टी में फैंस को कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसके बाद सभी हैरान रह गए।
सारा की दिवाली पार्टी
दिवाली से पहले बॉलीवुड में पार्टियों का दौर शुरू हो चुका है और मनीष मल्होत्रा के बाद अब सारा अली खान ने शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों को शामिल होते हुए देखा गया और कार्तिक आर्यन भी यहां पर दिखाई दिए। एक्टर यहां पर येलो कलर के कुर्ते में पहुंचे थे और उनके क्लीन शेव लुक को देखकर हर कोई हैरान था।
फैंस हुए हैरान
सबसे पहले हैरानी की बात तो यह थी कि कार्तिक का सारा की पार्टी में आना लोगों को अजीब लग रहा था क्योंकि दोनों एक समय डेट कर रहे थे और इनका ब्रेकअप हो चुका है। वहीं दूसरा यह की कार्तिक बिल्कुल क्लीन शेव अवतार में दिखाई दे रहे थे और उन्हें इस तरह से देखना फैंस के लिए थोड़ा अजीब था।
दोनों का था अफेयर
तस्वीर सामने आने के बाद इस पर कमेंट आने का सिलसिला भी शुरू हो गया और लोग यह सवाल कर रहे थे कि आखिरकार कार्तिक यहां पर क्या कर रहे हैं और वह इस तरह की लुक में क्यों आए हैं। बता दें कि कार्तिक और सारा अली खान ने फिल्म लव आज कल 2 में एक दूसरे के साथ काम किया था। यहीं से दोनों के बीच नजदीकी बड़ी थी और एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि, यह बहुत जल्द अलग हो गए थे।