×

Kay Kay Menon Wiki: हिंदी सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता जिनके अदाकारी में अभिनय की एक -एक बारिकी नज़र आती है, आइए जानते हैं के के मेनन के बारे में

Kay Kay Menon: अभिनेता के के मेनन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने से पहले अभिनय के बारिकियों को समझना चाहा।

Priya Singh
Written By Priya SinghPublished By Vidushi Mishra
Published on: 25 Nov 2021 3:55 PM GMT (Updated on: 25 Nov 2021 4:28 PM GMT)
kay kay menon
X

के के मेनन (फोटो- सोशल मीडिया)

Kay Kay Menon Wiki: हिंदी सिनेमा में ऐसे कई प्रतिष्ठित अभिनेता मौजूद हैं जिनकी प्रतिभा को बॉलीवुड ने पहचान देना उचित नहीं समझा। इनमें से एक हैं बेहतरीन अभिनेता के के मेनन (Kay Kay Menon)। आप सोच रहे होंगे कि हिंदी सिनेमा और बॉलीवुड तो एक ही चीज है। इनदोनों को भला अलग -अलग क्यों प्रदर्शित किया गया है यहां। बेशक ये दोनों समान उद्योग का ही नाम है। लेकिन इस उद्योग के कुछ विशेष लोगों ने फिल्म उद्योग को दो अलग भाग में बांट दिया है- हिंदी सिनेमा और बॉलीवुड।

जाने अभिनेता के मेनन के बारे में (Kay Kay Menon Ka Jivan Parichay)

हिंदी सिनेमा, जिसमें हर किस्म के अभिनेता (kay kay menon biography) अपने अभिनय कला का प्रदर्शन करते हैं। वो चाहें असल मायने में संघर्षरत अभिनेता हों या फिर एक सफल अभिनेता जो समाज के मूल विषयों को पर्दे पर ला रहे हों। इस श्रेणी में वो असफल अभिनेता भी आते हैं, जो लगातार अपनी अभिनय कला को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहते हैं।

वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड में ऐसे अभिनेता (Kay Kay Menon Filmy Career) प्रवेश करते हैं जिनकी सफलता अमू्मन उनके फिल्म निर्माता या निर्देशक पर टिकी होती है। के के मेनन हिंदी सिनेमा के वहीं अभिनेता हैं, जिनकी प्रतिभा को बॉलिवुड आज तक नहीं माप पाया।

आइए सबसे पहले के के मेनन के बचपन के बारे में जानते हैं-

(Kay Kay Menon Ke Baare Mein)

अभिनेता के के मेनन का पूरा नाम (Kay Kay Menon Ka Pura Naam) कृष्ण कुमार मेनन है। अभिनेता का जन्म(Kay Kay Menon Birthday) 2 अक्टूबर 1966 को केरल के तिरुवनंतपुरम (Kay Kay Menon Birth Place) में हुआ। अभिनेता के पिता (Kay Kay Menon Ke Pita) पेशे से एक आर्मी ऑफिसर थें। जिसकी वजह से उनका बचपन देश के अलग - अलग शहरों में बीता। के के को बचपन से ही प्ले और नाटक में भाग लेना बेहद पसंद था। वो जब भी स्टेज पर कोई ड्रामा परफॉर्म करते थें, तो उन्हें एक आत्म संतुष्टि का भाव प्राप्त होता था। अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो जब 9 साल के थें, तो उन्हें पहली बार एक थियेटर में एक प्ले करने का मौका मिला। इस प्ले में उनका रोल एक सूर्यमुखी का था।

अभिनेता के के मेनन की शिक्षा के बारे में जानें-
(Kay Kay Menon Education)

अभिनेता के के मेनन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा (Kay Kay Menon Ki School Padhai) पुणे के सेंट जोसफ बॉयज हाईस्कूल, खड़की से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

अभिनेता ने इसके बाद एमबीए करने के बारे में सोचा। परिवार की ओर से उन्हें सहमति मिल गई , जिसके बाद उन्होंने पुन: पुणे की ओर अपना रुख मोड़ा। अभिनेता ने पुणे विश्वविद्यालय में डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में एडमिशन लिया। यहां से उन्होंने अपने मास्टर की डिग्री हासिल की।

एमबीए करने के बाद अभिनेता विज्ञापन के क्षेत्र में आ गएं और उन्होंने खुद की एक विज्ञापन कंपनी खोली। ये एक स्टार्टअप कंपनी थी, जिसे अभिनेता ने सिर्फ आय के मुनाफे के लिए खोली थी। के के मेनन की यह कंपनी बहुत शानदार तरीके से चल रही थी। लेकिन अभिनेता को यह काम करने में आनंद का भाव नहीं मिल रहा था। इसके पीछे का कारण था अभिनय,जो कि के के मेनन के अंदर, उनके दिल में बसा हुआ था।

अभिनेता के के मेनन के परिवार के बारे में जानें-

(Kay Kay Menon Family)

अभिनेता के के मेनन के माता का नाम (Kay Kay Menon Mother Name) राधा मेनन है। वो पेशे से एक होममेकर थीं।

अभिनेता के पिता का नाम (Kay Kay Menon Father Name) कैशियर मेनन है और वो इंडियन आर्मी के हथियार उत्पादन फैक्ट्री में काम करते थें।

के के मेनन की पत्नी (Kay Kay Menon Wife) का नाम निवेदिता भट्टाचार्ट (Nivedita Bhattacharya) है और वो पेशे से एक अभिनेत्री हैं।

के के मेनन और उनकी प्यार की शुरुआत थिएटर से ही हुई थी। अभिनेत्री (Nivedita Bhattacharya) ने हाल ही मे दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उस समय वो दोनों इस इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थें। इसीलिए उन्होंने यह बात बहुत कम लोगों को बताई थी।

अभिनेत्री निवेदिता भट्टाचार्ट (Nivedita Bhattacharya) का कहना था कि वो और मेनन मानते हैं कि कहीं भी उनके काम के बारे में बात होनी चाहिए न कि उनके निजी जीवन के बारे में।

अब जानिए अभिनेता के के मेनन के फिल्मी करियर के बारे में-
(Kay Kay Menon Film Career)

अभिनेता के के मेनन ने अपने फिल्मी करियर (Kay Kay Menon Filmy Career) की शुरुआत करने से पहले अभिनय के बारिकियों को समझना चाहा। इसके लिए उन्होंने थिएटर ज्वाइन करने का सोचा। इसी सिलसिले में वो एक रोल की तलाश में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप पहुंचे।

लेकिन नसीर साहब ने उन्हें यह कहते हुए जाने के लिए कहा कि किसी भी कास्ट के लिए कोई जगह नहीं है। लेकिन अभिनेता ये सुनकर हताश होने वालों में से नहीं थें।

अभिनेता ने नसीर साहब से कहा कि वह किसी भी तरह का रोल करने के लिए तैयार हैं। के के मेनन के इस जुनून को देखते हुए नसीरुद्दीन शाह ने उन्हें अपने एक प्ले में एक छोटा सा रोल दे दिया। इसके बाद के के मेनन नियमित रूप से नाटकों का हिस्सा बनने लगे।

अब अभिनेता के सामने उनके जीवन को बदलने वाला क्षण आया। के के मेनन को नसीर साहब के साथ एक महत्तवपूर्ण नाटक महात्मा वर्सेज गांधी में अभिनय करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस नाटक में नसीर साहब ने गांधीजी की भूमिका निभाई थी और के के मेनन ने उनके बड़े बेटे हीरालाल की भूमिका निभाई थी। इस नाटक में के के मेनन की अभिनय कला को देखकर कई लोग बेहद प्रभावित हुए थें।

बाद में इस नाटक पर फिल्म भी बनी। जिसका नाम गांधी माई फादर था। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय खन्ना ने हीरालाल के किरदार की भूमिका निभाई थी। इस नाटक से लोकप्रियता बटोरने के बाद के के मेनन को टेलीविजन पर काम करने का मौका मिला।

उन्होंने दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irfan Khan) के साथ हॉरर शो डर में काम किया। इसके बाद उन्होंने शो ज़ेबरा 2, लास्ट ट्रेन टू महाकाली, प्रधान मंत्री, टाइम बम 9/11, और कई अन्य टीवी शो में देखा गया। इन टीवी शो के बाद वर्ष 1995 में उन्हें फिल्म नसीम से डेब्यू करने का मौका मिला।

वहीं वर्ष 1999 में उन्हें भोपाल गैस त्रासदी पर बनी फिल्म 'भोपाल एक्सप्रेस' ('Bhopal Express') के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। इस फिल्म के बाद तो जैसे के के मेनन की एक्टिंग की रेलगाड़ी चल पड़ी।

इसके बाद अभिनेता को फिल्म(kay kay menon movies) हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी, ब्लैक फ्राइडे, दीवार और सिलसिला जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करते देखा गया। वर्ष 2005 में अभिनेता के पास एक अलग फिल्म को करने का ऑफर आया। यह फिल्म लीक से हटकर था। फिल्म का नाम 'सरकार' था। इस फिल्म के लिए अभिनेता के के मेनन को नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नामांकन हासिल की और पुरस्कार जीता।

इसके बाद उन्हें 2007 की फिल्म (kay kay menon movies) "लाइफ इन ए... मेट्रो" में देखा गया, जो उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई। विगत वर्षों में अभिनेता फिल्म(kay kay menon movies) सरकार राज, मुंबई मेरी जान, शौर्य, तेरा क्या होगा जॉनी, भेजा फ्राई 2, लाइफ की तो लग गई, शाहिद, एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस, अंकुर अरोड़ा मर्डर केस, हैदर, बेबी सहित फिल्मों में दिखाई दिए।

फिल्म बॉम्बे वेलवेट, ए फ्लाइंग जट्ट, द गाज़ी अटैक, वोडका डायरीज़, आदी में के के मेनन को ऑफ-बीट भूमिकाएँ अदा करने के लिए जाना जाता है। इन फिल्मों(kay kay menon movies) में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें अपार सराहना मिलती है।

अभिनेता के के मेनन के शारिरीक मापदंड के बारे में जानें -
Know about actor Kay Kay Menon -

अभिनेता के के मेनन की लंबाई
Actor Kay Kay Menon Height

6' 2"

अभिनेता के के मेनन की सेंटीमीटर में लंबाई
Actor Kay Kay Menon Height in Centimeters

1.86 सेमी

अभिनेता के के मेनन की मीटर में लंबाई
Actor Kay Kay Menon's Height in Meters

1.86 मी

अभिनेता के के मेनन का वजन
Actor Kay Kay Menon weight

85 किलो

अभिनेता के के मेनन का वजन पाउंड में
Actor Kay Kay Menon weight in pounds

187 पाउंड

अभिनेता के के मेनन के सीने का साइज
Actor Kay Kay Menon chest size

42 इंच

अभिनेता के के मेनन के कमर का साइज

Actor Kay Kay Menon Waist Size

32 इंच

अभिनेता के के मेनन के बाइसेप्स का साइज
Actor Kay Kay Menon biceps size

14 इंच

अभिनेता के के मेनन के आँखों का रंग
Actor Kay Kay Menon eye color

ग्रे

अभिनेता के के मेनन के बालों का रंग
Kay Kay Menon hair color

भूरा

अभिनेता के के मेनन से जुड़ी अन्य अहम बातें-

के के मेनन अवॉर्ड फंक्शन (Kay Kay Menon Award Function) में यकीन नहीं रखते।

उन्हें सड़क किनारे ढाबों से खाना (Kay Kay Menon Favourite Food) पसंद है।

वह कॉटन कैंडी के प्रशंसक हैं।

अभिनेता के के मेनन का इंस्टाग्राम हैंडल ये रहा - https://instagram.com/kaykaymenon02?utm_medium=copy_link

अभिनेता के के मेनन का ट्विटर हैंडल ये रहा - twitter.com/kaykaymenon02/status/

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story