कौन बनेगा करोड़पति-जब अमिताभ की फ़्लाइंग किस पर शर्मांई अनुष्का शर्मा

Anoop Ojha
Published on: 22 Sep 2018 5:17 AM GMT
कौन बनेगा करोड़पति-जब अमिताभ की फ़्लाइंग किस पर शर्मांई अनुष्का शर्मा
X

मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की हाज़िरज़वाबी किसी से छिपी नहीं है। अमिताभ कौन बनेगा करोड़पति में सामान्य ज्ञान के सवाल तो पूछतें ही है। पर कभी-कभी कुछ ऐसी बातें भी पूछ लेते है कि सामने बैठा शख्स पानी-पानी हो जाता है।ऐसा ही एक वाक्या एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें .....‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कार जीतने का अवसर देगी डैटसन इंडिया

कौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार के एपिसोड में अमिताभ के सामने समाजसेवी सुधा वर्गिस हॉट सीट पर बैठी थी। उनका साथ दे रही थी अनुष्का शर्मा। अमिताभ ने सुधा वर्गीज़ से पूछा कि क्या वह क्रिेकेट देखती है तो उन्होंने मना कर दिया। अमिताभ ने पलटते ही अनुष्का से पूछा कि क्या वो क्रिकेट देखती है। अनुष्का के हां कहने पर बिग बी ने सुधा वर्गीज़ से कहा कि इनके पति खेलते है इसलिए वो देखती है।

अनुष्का ने कहा कि वो विराट की नहीें बल्कि देश की वजह से देखती है। अनुष्का के इतना कहते ही अमिताभ ने फ्लांइग किस का इशारा किया कहा कि मैडम पूरा देश देखता है जब आप देश के लिए क्रिकेट देखती है। अनुष्का सिर्फ शर्मांती रही और कुछ बोल नहीं पायी।

यह भी पढ़ें .....इस शख्स को अमिताभ बच्चन ने बताया ‘बंगाल का सुपरस्टार’, जानिए कौन है?

दरअसल कोहली अक्सर मैच के दौरान अपनी पत्नी अनुष्का को फ़्लाइंग किस करते नज़र आ जाते है। वैसे अनुष्का केबीसी में अपनी आने वाली फ़िल्म सुई धागा के प्रमोशन के लिए वरूण धवन के साथ आयी थी।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story