×

Khatron Ke Khiladi 12: प्रिंस नरूला और प्रतीक सहजपाल बनेंगे शो का हिस्सा, सामने आई इन कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

खतरों के खिलाड़ी 12 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। शो के फैंस प्रतियोगियों के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 15 Feb 2022 1:39 PM GMT (Updated on: 15 Feb 2022 1:52 PM GMT)
Khatron Ke Khiladi 12: प्रिंस नरूला और प्रतीक सहजपाल बनेंगे शो का हिस्सा, सामने आई इन कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
X

फोटो साभार : सोशल मीडिया

Khatron Ke Khiladi 12 : 11वें सीज़न के सफल होने के बाद रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) द्वारा होस्ट किए गए खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) की शुरुआत हो रही है। शो में कौन कंटेस्टेंट शामिल होने वाला है यह जानने के लिए फैंस पहले से ही एक्साइटेड हैं। प्रिंस नरूला, उमर रियाज़ जैसे कई अन्य सितारों के नाम की अफवाह उड़ रही है। पिछले दिनों प्रिंस नरूला ने इच्छा जाहिर की थी कि वो खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा बनना चाहते हैं। नई अफवाहों की मानें, तो ये सच होता दिखाई दे रहा है। प्रिंस नरुला (Prince Narula) शो के आगामी सीज़न का हिस्सा बन सकते हैं।

प्रतीक सहजपाल भी शामिल हो सकते हैं

अफवाहों की मानें, तो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के फर्स्ट रनर-अप प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) से शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि प्रतीक इसके लिए राजी हुए है या नहीं। लेकिन प्रतीक के फिजीक और शौक पर गौर किया जाए, तो वो ऐसे शोज के लिए ही बने हैं। प्रतीक को रियलिटी शो का हिस्सा बनना पसंद है। प्रतीक इससे पहले सप्लीट्सवीला (Splittsvila) नामक शो में दिखाई दिए थें। जहां वो जबरदस्त टास्क करते नजर आए थें।

उमर रियाज़ और राजीव अदातिया भी हैं इस लिस्ट में शामिल

प्रतीक सहजपाल ही नहीं बिग बॉस 15 के बेहद लोकप्रिय प्रतियोगी उमर रियाज (Umar Riaz) भी खतरों के खिलाड़ी 12 के प्रतिभागी बताए जा रहे हैं। बीबी 15 में उन्होंने हर कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। जिससे प्रभावित होकर शो के मेकर्स ने यह निर्णय लिया कि उमर रियाज भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उमर खतरों के खिलाड़ी 12 के डेयरडेविल स्टंट को परफॉर्म कर पाते हैं या नहीं। बिग बॉस 15 के वाइल्डकार्ड प्रतियोगी राजीव अदातिया के भी खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा बनने की अफवाह है। हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story