Rohit Shetty Net Worth: रोहित शेट्टी कितने आमिर हैं और खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए कितनी ली फीस

Rohit Shetty Net Worth In Rupees: खतरों के खिलाड़ी के होस्ट और डायेक्टर रोहित शेट्टी के सामने आसिम रियाज ने दिखाया पैसे का रौब, जानिए रोहित शेट्टी कितने अमीर है

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 31 July 2024 3:33 AM GMT
Rohit Shetty Net Worth And Khatron Ke Khiladi 14 Fees
X

Rohit Shetty Ne Worth ( Image- Social Media) 

Rohit Shetty Net Worth: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को कौन नहीं जानता हैं वो बॉलीवुड के सबसे सफल डायेरक्टर में से एक हैं। उनकी कॉप यूनिवर्स और कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल के हर एक सीजन ने दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। और उनकी हर एक फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। Rohit Shetty फिल्मों को डायेक्ट करने के अलावा कलर्स टीवी के रियलटी शो Khatron Ke Khiladi को भी होस्ट करते हैं। Khatron Ke Khiladi 14 में कुछ ऐसा वाकिया हो गया है कि ये काफी चर्चाओं में बना हुआ है। बता देकि खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट Asim Riaz ने रोहित शेट्टी के सामने पैसे का रौब दिखाते हुए कहा कि वो हर 6 महीने में एक नई कार खरीदते हैं। जिसपर यूजर्स ने कहाँ की तेरे सामने खड़ा ये आदमी हर महीने मूवीज में 6 गाड़ियाँ उड़ा देता है। चलिए जानते हैं रोहित शेट्टी कितने अमीर हैं और उनके पास कुल कितनी संपत्ति है।

रोहित शेट्टी कितने अमीर हैं (Rohit Shetty Net Worth In Hindi)-

Rohit Shetty ने सिंघम, सूर्यवंशी, सिम्बा और गोलमाल जसी कई सुपरहिट फिल्में बनाई है। रोहित शेट्टी फिल्मों और वेब-सीरीज से काफी अच्छी-खासी कमाई करते हैं। इनकी कमाई फिल्मों व वेब-सीरीज तक की सीमित नहीं है। इसके अलावा Rohit Shetty ब्रांड एंडोर्समेंट और रियलटी शो को भी होस्ट करते हैं। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले डायरेक्टर में से एक हैं Rohit Shetty, वह कथित तौर पर प्रति प्रोजेक्ट के लिए लगभग 18 करोड़ रूपए चार्ज (Rohit Shetty Fees) करते हैं। Rohit Shetty का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है।

रोहित शेट्टी फिल्मी पृष्ठभूमि से संबंधित परिवार से आते हैं। इनके पिता एमसी शेट्टी ( Rohit Shetty Father Name) एक अनुभवी अभिनेता और स्टंट कलाकार थे। अपने पिता की मृत्यु के बाद आर्थिक कठिनाइयों का उनको सामना करना पड़ा था। इस समय रोहित शेट्टी अपनी माँ, बेटे और पत्नी के साथ रहते हैं।

Rohit Shetty ने एक बार बताया था कि उनकी पहली कमाई 35 रूपए थी। और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इसे यात्रा के किराए पर खर्च करें या खाने पर। उस दौरान इनकी मद्द के लिए मशहूर निर्देशक कुकू कोहली आगे आए और उन्हे असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर कार्य किया। रोहित शेट्टी ने कड़ी मेहनत की और आज करोड़ो के मालिक बन चुके हैं। यदि हम रोहित शेट्टी के कुल नेटवर्थ की बात करें तो Rohit Shetty के पास कुल 300 करोड़ रूपए (Rohit Shetty Net Worth In Rupees) के करीब नेटवर्थ हैं।

रोहित शेट्टी कार कलेक्शन (Rohit Shetty Car Collection)-

रोहित शेट्टी के पास लेम्बोर्गिनी उरूस, मासेराटी ग्रैनटूरिम्सो स्पोर्ट, फोर्ड मस्टैंग जीटी, रेंज रोवर वोग और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी लग्जरी कारे हैं।

रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी 14 की फीस (Khatron Ke Khiladi Season 14 Rohit Shetty Fees)-

Rohit Shetty ने Khatron Ke Khiladi 14 के एक एपिसोड के लिए 60 से 70 लाख रुपये (Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 14 Salary) तक चार्ज कर रहे हैं.

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story