Krishna Shroff Boyfriend: जानिए कौन है कृष्णा श्रॉफ का बॉयफ्रेंड

Krishna Shroff Boyfriend: "खतरों के खिलाड़ी 14" में नजर आ रहीं कृष्णा श्रॉफ का बॉयफ्रेंड कौन है, आइए हम आपको इसका जवाब देते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 28 July 2024 7:24 AM GMT (Updated on: 28 July 2024 8:22 AM GMT)
Krishna Shroff Boyfriend
X

Krishna Shroff Boyfriend (Photo- Social Media)

Khatron Ke Khiladi 14 Krishna Shroff Boyfriend: जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ अपना टेलीविजन डेब्यू कर चुकीं हैं, जी हां! वह कलर्स चैनल पर आने वाले स्टंट बेस्ड रियलिटी शो "खतरों के खिलाड़ी 14" में नजर आ रहीं हैं। खतरों के खिलाड़ी 14 शनिवार यानी कि 27 जुलाई से कलर्स चैनल पर शुरू हुआ है। खतरों के खिलाड़ी का ये सीजन बहुत ही खास है, क्योंकि इस सीजन का हिस्सा एक से एक धुरंधर खिलाड़ी बनें हुए हैं, ये सीजन और अधिक सुर्खियां इसलिए बटोर रहा है, क्योंकि बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ अपना खतरनाक स्टंट दिखाने वालीं हैं।

कौन है कृष्णा श्रॉफ का बॉयफ्रेंड (Who Is Krishna Shroff Boyfriend)

कृष्णा श्रॉफ सुर्खियों में आ चुकीं हैं, दर्शक कृष्णा श्रॉफ का स्टंट देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। जैसा कि आप सब जानते हैं कि कृष्णा श्रॉफ के भाई टाइगर श्रॉफ एक बेहतरीन एक्शन स्टार हैं, वे खूब स्टंट करते हैं, वहीं उनकी बहन कृष्णा भी कुछ कम नहीं हैं। कृष्णा भी फिटनेस फ्रीक हैं। कृष्णा जब से सुर्खियों में आईं हैं फैंस उनसे जुड़ी हर बात जानना चाह रहें हैं, वहीं कुछ फैंस के मन में यह भी सवाल चल रहा है कि कृष्णा श्रॉफ का बॉयफ्रेंड कौन है, तो आइए हम आपको इसका जवाब देते हैं।


कृष्णा श्रॉफ अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में रह चुकीं हैं। जी हां! वह कुछ साल पहले इबन हयाम्स के साथ रिलेशनशिप में थीं, दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे, एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर प्यार भरी तस्वीरें भी साझा करते थे, लेकिन फिर 2020 में कृष्णा श्रॉफ और इबन हयाम्स का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की जानकारी कृष्णा श्रॉफ ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी थी। इसके बाद से अब तक कृष्णा सिंगल हैं, यदि रिलेशनशिप में भी होंगी तो उन्होंने उसे पब्लिक नहीं किया है।


खतरों के खिलाड़ी की टॉप 3 फाइनलिस्ट बन चुकीं हैं कृष्णा श्रॉफ (Khatron Ke Khiladi 14 Finalist)

कृष्णा श्रॉफ ने टेलीविजन की दुनिया में डेब्यू खतरों से मोल लेते हुए किया। कृष्णा श्रॉफ ने बहुत से अच्छे से सभी स्टंट को परफॉर्म किया और यही वजह है कि वह खतरों के खिलाड़ी की टॉप 3 फाइनलिस्ट भी बन चुकीं हैं। जी हां! खतरों के खिलाड़ी की टॉप 3 फाइनलिस्ट का नाम लीक हो चुका है, करणवीर शर्मा, कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजन। इन्हीं तीनों में से कोई एक खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी अपने साथ लेकर जायेगा।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story