×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Khatron Ke Khiladi 14 में कंटेस्टेंट को करना पडे़गा इन खतरों का सामना, बोले रोहित शेट्टी

Khatron Ke Khiladi Season 14 Start Date: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए सभी खिलाड़ी रोमानिया के लिए निकल चुके हैं, पढ़े पूरी खबर

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 25 May 2024 3:48 PM GMT (Updated on: 27 May 2024 1:25 PM GMT)
Khatron Ke Khiladi 14 Contestants Stunts
X

Khatron Ke Khiladi Season 14 Start Date

Khatron Ke Khiladi Season 14: रोहित शेट्टी के रियलटी शो Khatron Ke Khiladi Season 14 के लिए सभी खिलाड़ी रोमानिया शूटिंग के लिए रवाना हो चुके हैं। और वहाँ पर रोहित शेट्टी शुरू करेंगे खतरों का खेल और टेस्ट करेंगे खिलाड़ियों का पेशेंस, चलिए जानते हैं क्या कहा खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के होस्ट और बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस बार खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में होने वाले स्टंट के बारे में और अन्य चीजो के बारे में

खतरों के खिलाड़ी 14 में होगा खतरनाक स्टंट (Khatron Ke Khiladi Season 14 Stunts)-

खतरों के खिलाड़ी हर एक सीजन में खिलाड़ियों को करना पड़ता है एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट जिनको देखने के बाद दर्शकों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी खिलाड़ी इन खतरों का सामना करते हैं। और जो खिलाड़ी इन खतरों का सामना कर लेता है वो बन जाता है। खतरों का खिलाड़ी और बन जाता है शो का विनर, जब इस बार Khatron Ke Khiladi 14 के बारे में शो के होस्ट रोहित शेट्टी से पूछा गया। तब रोहित शेट्टी ने बताया कि हर बार कि तरह इस बार भी वो खतरों के खिलाड़ी की होस्टिंग करेंगे।

इसके साथ ही वो इस बार एक एक्शन के नए लेवल का प्रयोग करेंगे। हर एक सीजन नयापन लाता है। और अपकमिंग सीजन पहली बार सुंदर रोमानिया में एंट्री करने के लिए तैयार है। नया सीजन साहस की परीक्षा लेगा और दर्शकों को अपनी सीटों से जोड़े रखेगा। मैं इस बार प्रतियोगियों के लिए रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट पेश करने के लिए एक्साइटेड हूँ।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 कंटेस्टेंट का नाम (Khatron Ke Khiladi Season 14 Contestants Name List)-

  • Niyati Fatnani
  • Asim Riaz
  • Krishna Shroff
  • Aditi Sharma
  • Karan Veer Mehra
  • Sumona Chakraborty
  • Abhishek Kumar
  • Shalin Bhanot
  • Gashmeer Mahajani
  • Aashish Mehrotra
  • Shilpa Shinde
  • Karanvir Sharma
  • Nimrit Kaur Ahluwalia

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 कब आएगा (Khatron Ke Khiladi Season 14 Start Date)-

रोहित शेट्टी का शो Khatron Ke Khiladi Season 14 की शूटिंग शुरू होने वाली हैं। तो वहीं सभी कंटेस्टेंट फाइनल कर लिए गए हैं। बता दे कि Khatron Ke Khiladi Season 14 की शुरूआत जून के महीने में कर्लस टीवी पर हो जाएगी। दर्शक शनिवार व रविवार को रात में ये शो स्ट्रीम कर सकेंगे।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story