Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 विनर कौन बनेगा और फिनाले एपिसोड पर आया अपडेट

Khatron Ke Khiladi Season 14 Winner & Finale: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के फिनाले एपिसोड से लेकर इस बार कौन जीतेगा शो पर अपडेट आया।

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 7 Sep 2024 4:39 AM GMT
Khatron Ke Khiladi Season 14 Winner And Finale
X

Khatron Ke Khiladi Season 14 Winner And Finale Date

Khatron Ke Khiladi Season 14 Winner And Finale: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की शूटिंग काफी पहले ही खत्म हो चुकी थी। जिसके बाद कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर Khatron Ke Khiladi 14 को रिलीज किया गया था। इस बार Khatron Ke Khiladi 14 काफी ज्यादा चर्चाओं में रहा है। जिसके पीछे की वजह Asim Riaz रहे हैं। जिनको लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा गर्मा-गर्मी देखी गई थी। तो वहीं Asim Riaz भी हालहि में अपने लाइव पर्फार्मेंश में Khatron Ke Khiladi 14 में हुए वाकिए के बारे में चर्चा भी की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया था। अब जाकर Khatron Ke Khiladi Season 14 के फिनाले और इस बार कौन-कौन से कंटेस्टेंट टॉप-3 में पहुँचे हैं। उसपर अपडेट सामने आया है। चलिए जानते हैं खतरों के खिलाड़ी 14 फिनाले कब है और कौन जीतेगा इस बार

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 फिनाले कब है (Khatron Ke Khiladi Season 14 Finale Episode Date)-

मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो रोहित शेट्टी के शो Khatron Ke Khiladi Season 14 की शूटिंग 15 सिंतबर 2024 को मुंबई की फिल्म सिटी में की जाएगी। जहाँ पर टॉप-3 कंटेस्टेंट पर्फार्मेंश करते हुए नजर आएँगे। तो वहीं दर्शकों को Khatron Ke Khiladi 14 का फिनाले एपिसोड अक्टूबर के महीने में देखने को मिलेगा।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 विनर (Khatron Ke Khiladi Season 14 Winner Name In Hindi)-

टीवी पर आ रहे Khatron Ke Khiladi Season 14 के अबतक के एपिसोड में अदिती शर्मा, आशीष मल्होत्रा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसके साथ ही कृष्णा श्रॉफ और शिल्पा सिंदे को बाहर होने के बाद वाइल्ड कार्ड के रूप में वापस लाया गया है। तो वहीं रिपोर्ट्स कि माने तो इस बार खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के टॉप-3 केंटेस्टेंट के रूप में गमश्मीर महाजनी, कृष्णा श्रॉफ और करण वीर मेहरा शामिल है। इनमें से ही कोई एक इस बार Khatron Ke Khiladi 14 का विनर बनेगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story