×

Khatron Ke Khiladi 15 कब आएगा और कौन-कौन से होंगे कंटेस्टेंट जाने

Khatron Ke Khiladi 15 Start Date And Contestants Name: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 कब आएगा और इस बार शो के लिए किन-किन कंटेस्टेंट को किया गया अप्रोच जानिए

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 18 Feb 2025 8:39 AM IST
Khatron Ke Khiladi Season 15 Contestants Name (Image Credit-Social Media)
X

Khatron Ke Khiladi 15 Start Date: बिग बॉस 18 के खत्म होते ही दर्शकों को खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का बेसब्री से इंतजार है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 और बिग बॉस 18 का काफी खास कनेक्शन रहा है क्योंकि ही रियलटी शो को करणवीर मेहरा ने ही जीता है। तो वहीं अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 पर अपडेट आना शुरू हो गया है। जिसमें हर रोज कंटेस्टेंट के नाम पर अपडेट आ रहा है। चलिए जानते हैं कब तक टीवी पर आएगा खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 और कौन-कौन से कंटेस्टेंट शामिल होंगे।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 कब आएगा (Khatron Ke Khiladi Season 15 Kab Aayega)-

खतरों के खिलाड़ी की शुरूआत 2008 में हुई थी। जिसमें बतौर होस्ट के रूप में अक्षय कुमार नजर आएं थे। लेकिन बाद में अक्षय कुमार ने खतरों के खिलाड़ी होस्ट करना छोड़ दिया। उसके बाद अर्जुन कपूर खतरों के खिलाड़ी होस्ट करने लगे लेकिन दर्शकों को उनकी होस्टिंग उतनी पसंद नहीं आई। जिसके बाद खतरों के खिलाड़ी के होस्ट के रूप में डायरेक्टर रोहित शेट्टी की एंट्री हुई जिनकी होस्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई है। और ये आज तक खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर रहे हैं। तो वहीं

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को कौन होस्ट करेगा। अभी तक इसको लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन आमतौर पर रोहित शेट्टी के शो की शूटिंग मई महीने में शुरू हो जाती है और जून के आस-पास इस ऑन एयर कर दिया जाता है। इसे कलर्स टीवी पर या ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। बता दे कि खतरों के खिलाड़ी सीजन का पिछला सीजन रोमानिया में शूट किया गया था। तो वहीं नए सीजन की शूटिंग लोकेशन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शो से जुड़ी जानकारियों के लिए दर्शकों को इंतजार करना पड़ेगा।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 कंटेस्टेंट नेम ( Khatron Ke Khiladi 15 Contestants Name)-

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए झनक फेम एक्टर कुशाल अहूजा को तो वहीं बिग बॉस 18 फेम कंटेस्टेंट दिग्विजय सिंह राठी को अप्रोच किया गया है। इसके अलावा अविनाश मिश्रा और बसीर अली को भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए अप्रोच किया गया है। हर रोज खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के कंटेस्टेंट के नाम पर अपडेट आतारहता है। लेकिन अभी तक चैनल की तरफ से किसी प्रकार की ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं की गई है।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story