×

Khatron Ke Khiladi 15 के लिए किया गया इन सेलेब्स को अप्रोच, जाने कब शुरू होगा शो

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए किन-किन सेलिब्रेटी को किया गया अप्रोच जानिए कब से शुरू होगा शो

Shikha Tiwari
Published on: 5 March 2025 7:10 AM IST (Updated on: 5 March 2025 7:10 AM IST)
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants Name
X

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants (Image- Credit- Social Media)

Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 जिसके विनर करणवीर मेहरा बने थे। जिसके बाद उन्होंने बिग बॉस 18 में हिस्सा लिया उसको भी उन्होंने जीत लिया। बिग बॉस खत्म होने के बाद दर्शकों को खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का इंतजार है। अब हर रोज खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi 15) को लेकर हर रोज अपडेट आता रहता है। मेकर्स द्वारा खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के कंटेस्टेंट के लिए एक्टर और एक्ट्रेस को अप्रोच किया जाना शुरू कर दिया गया है। चलिए जानते हैं अबतक किन-किन सेलिब्रेटी को अप्रोच किया गया है।

खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच किया गया इन कंटेस्टेंट को (Khatron Ke Khiladi 15 Contestants Name)-

बिग बॉस खत्म होने के बाद कलर्स के मेकर्स रोहित शेट्टी के एडवेंचर रियलटी शो Khatron Ke Khiladi 15 की तैयारियों में जुट जाती है। रोहित शेट्टी के एडवेंचर रियलिटी शो के इस सीजन में शामिल होने वालों की चयन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। भले ही इस साल रोहित शेट्टी के शो में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के कन्फर्म नामों की घोषणा अब तक मेकर्स की तरफ से न की गई हो लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि इस साल खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन में कौन-से सितारे शामिल होने वाले हैं।

Khatron Ke Khiladi 15 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट में बिग बॉस ओटीटी प्लेटफॉर्म अभिषेक मल्लाह को अप्रोच किया गया है। इसके अलावा बिग बॉस 16 फेम इंडियन शकीरा के नाम से मशहूर डांसर गोरी नागोरी भी रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बन सकती हैं। खतरों के खिलाड़ी में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इसके अलावा एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय सिंह राठी, ईशा सिंह और चुम दरांग का नाम भई शामिल है। ये चारों सलमान खान (Salman Khan) के रियलटी शो बिग बॉस का हिस्सा बने थे। तो वहीं सिद्धार्थ निगम, बशीर अली, गुल्की जोशी, भाविका शर्मा जैसे टीवी कलाकार भी इस साल रोहित शेट्टी की शो का हिस्सा बन सकते हैं।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 कब आएगा (Khatron Ke Khiladi 15 Release Date)-

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की रिलीज डेट अभी तक नहीं जारी की गई है। लेकिन पिछले सीजन की शुरूआत जुलाई 2024 में हुई थी। जिसकी वजह से कहा जा रहा है कि Khatron Ke Khiladi 15 की शुरूआत जुलाई 2025 में होगी।

Admin 2

Admin 2

Next Story