×

Khatron Ke Khiladi 14 में हुई आसिम रियाज की वापसी, इस वजह से बाहर हुए थे आसिम

Khatron Ke Khiladi Season 14 Asim Riaz: रोहित शेट्टी के शो Khatron Ke Khiladi Season 14 में आसिम रियाज की वापसी हो चुकी है, जानिए क्या है पूरा मामला

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 7 Jun 2024 11:57 AM GMT (Updated on: 8 Jun 2024 5:38 AM GMT)
Khatron Ke Khiladi Season 14 Updates
X

Khatron Ke Khiladi Season 14 Updates 

Khatron Ke Khiladi Season 14 Asim Riaz : इस समय टीवी जगत में रियलटी शो को लेकर दर्शक काफी ज्यादा उत्सुक नजर आ रहे हैं। जहाँ एक तरफ Bigg Boss OTT 3 Promo रिलीज कर दिया गया है। तो वहीं रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का भी ऐलान कर दिया गया है। रोहित शेट्टी के शो Khatron Ke Khiladi Season 14 की शुरूआत हो चुकी है। शो के सभी कंटेस्टेंट रोमानिया शूटिंग के लिए निकल चुके हैं। और शो के पहले हफ्ते की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। Khatron Ke Khiladi Season 14 Contestants रोमानिया से हर रोज कोई ना कोई वीडियो व फोटो शेयर करते नजर आ रहे हैं। बता दे कि Khatron Ke Khiladi 14 को लेकर एक न्यूज सामने आई थी कि पहले हफ्ते खतरों के खिलाड़ी 14 से आसिम रियाज को बाहर कर दिया गया है। अब जाकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि आसिम रियाज की वापसी हो चुकी है।

खतरों के खिलाड़ी 14 में वापस आए आसिम रियाज (Khatron Ke Khiladi Season 14 Asim Riaz)-

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14को लेकर इस बीच ये खबर सामने आ रही थी कि काफी ड्रामा शुरू हो गया था।आसिम रियाज और होस्ट रोहित शेट्टी के बीच काफ़ी ज़्यादा बहस हुए थी। जिसके बाद आसिम रियाज(Asim Riaz)को शो से बाहर जाने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी खबरें आईं कि आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के बीच बहस हुई थी। जिसका बाद आसिम रियाज़ और अभिषेक कुमार के बीच सुलह करा दी गई थी। अब जाकर ये खबरे आ रही हैं कि आसिम रियाज़ की Khatron Ke Khiladi Season 14 वापसी हो गई है।

आसिम रियाज (Asim Riaz) ने शो के होस्ट रोहित शेट्टी से माफी मांगी और कहा की उनको अपने एक्ट पर शर्मिदगी हो रही है। जिसके बाद रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने एलिमिनेशन का फैसला वापस ले लिया। और Asim Riaz को Khatron Ke Khiladi Season 14 में फिर से जगह दे दी।

क्या हुआ था आसिम व रोहित के बीच (What Happened Between Rohit Shetty And Asim Riaz)-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब आसिम रियाज (Asim Riaz) ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से एक स्टंट करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद आसिम व रोहित शेट्टी के बीच बहस हो गई थी। क्योंकि आसिम रियाज को डर लग रहा था। जिसके बाद रोहित शेट्टी ने कहा कि यदि ऐसे स्टंट नहीं कर सकते हैं, तो शो से बाहर चले जाए। जिसके बाद अभिषेक मलिक व शालिन भनोट ने भी आसिम रियाज को समझाया लेकिन वो उनकी बात भी नहीं माने उनसे भी बहस कर लिए। जिसके बाद रोहित ने कहा कि ये शो विशेषज्ञों की देखरेख में हो रहा है और उनकी टीम कर चुकी है। जब आसिम नहीं माने तो उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 कब आएगा (Khatron Ke Khiladi Season 14 Start Date)-

रोहित शेट्टी का शो Khatron Ke Khiladi Season 14 की शूटिंग शुरू होने वाली हैं। तो वहीं सभी कंटेस्टेंट फाइनल कर लिए गए हैं। बता दे कि Khatron Ke Khiladi Season 14 की शुरूआत जून के महीने में कर्लस टीवी पर हो जाएगी। दर्शक शनिवार व रविवार को रात में ये शो स्ट्रीम कर सकेंगे।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story