×

'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन में धमाल मचाने को तैयार हैं ये स्टार्स, यहां देखिए पूरी लिस्ट

By
Published on: 11 May 2017 8:11 AM GMT
खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में धमाल मचाने को तैयार हैं ये स्टार्स, यहां देखिए पूरी लिस्ट
X

मुंबई: टेलीविजन की दुनिया के सबसे रोमांचक और जाबांज रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन-8 की लॉन्चिंग हो गई है। हमेशा की तरह ऑडियंस अभी से एक्साइटेड है कि इस बार कौन-कौन से कंटेस्टेंट खतरों से खेलेंगे?

'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन-8 और भी ज्यादा थ्रिलिंग और इंट्रेस्टिंग होने वाला है क्योंकि इस सीजन में बहुत ख़ास चेहरे नजर आने वाले हैं। इस सीजन में पहलवान गीता फोगाट से लेकर और भी कई जानी-मानी नामी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' की लॉन्च पर शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने सभी कंटेस्टेंट के बारे में जानकारी दी।

तो अगर आप भी इस रियलिटी शो के जबरा फैन हैं, तो आगे की स्लाइड्स में जानिए 'खतरों के खिलाड़ी' शो में हिस्सा लेने वाले सीजन-8 के सभी कंटेस्टेंट्स के नाम और उनके बारे में-

आगे की स्लाइड में जानिए खतरों के खिलाड़ी सीजन-8 के पहले कंटेस्टेंट के बारे में

geeta fogat

'खतरों के खिलाड़ी' सीजन-8 की सबसे इंट्रेस्टिंग कंटेस्टेंट पहलवान महावीर सिंह फोगाट की बेटी गीता फोगाट होने वाली हैं। शो का हिस्सा बनने पर गीता का कहना है कि उन्हें अभी से लगता है कि यह शो कोई लड़की ही जीतेगी।

आगे की स्लाइड में जानिए खतरों के खिलाड़ी सीजन-8 के दूसरे कंटेस्टेंट के बारे में

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के नाम से घर-घर में पहचान बना चुकी एक्ट्रेस हिना खान इस शो का हिस्सा रहेंगी। देखना तो यह है कि टीवी कीई यह नाजुक बहू किस हद तक खतरों से खेल सकती है?

आगे की स्लाइड में जानिए खतरों के खिलाड़ी सीजन-8 के तीसरे कंटेस्टेंट के बारे में

बतौर रियलिटी शो के शोमैन पहचान बना चुके रित्विक धनजानी भी अब इस सीजन का हिस्सा होंगे। अपनी पार्टनर आशा नेगी की तरह ही इस साल ऋत्विक भी खतरों से खेलते नजर आएंगे।

आगे की स्लाइड में जानिए खतरों के खिलाड़ी सीजन-8 के चौथे कंटेस्टेंट के बारे में

आजकल अपनी बोल्ड तस्वीरों और बोल्ड शोज के चलते मीडिया में छाई हुई छोटे पर्दे की एक्ट्रेस निया शर्मा भी 'खतरों के खिलाड़ी' के इस सीजन का हिस्सा बनेंगी। उनका कहना है कि यह सीजन कोई लड़की ही जीतेगी।

आगे की स्लाइड में जानिए खतरों के खिलाड़ी सीजन-8 के पांचवे कंटेस्टेंट के बारे में

टीवी कि दुनिया के जाने-माने रियलिटी शो एंकर और एक्टर करण वाही भी इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। लड़कियों में उनकी ख़ास पहचान है अब देखना यह है कि ये चार्मिंग चेहरा कितने खतरे झेल सकता है?

आगे की स्लाइड में जानिए खतरों के खिलाड़ी सीजन-8 के छठे कंटेस्टेंट के बारे में

'बिग बॉस' जितने के बाद मनवीर गुज्जर की डिमांड कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। इसलिए इस सीजन में वह भी खतरों से खेलने के लिए तैयार हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए खतरों के खिलाड़ी सीजन-8 के सातवें कंटेस्टेंट के बारे में

बतौर डांसर टीवी पर्दे पर हलचल मचा रहे एक्टर और डांसर शांतनु अब खतरों के खिलाड़ी में भी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। वह इस शो का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए खतरों के खिलाड़ी सीजन-8 के आठवें कंटेस्टेंट के बारे में

छोटे पर्दे के जमाई राजा रवि दुबे भी 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 8 का हिस्सा होंगे।

आगे की स्लाइड में जानिए खतरों के खिलाड़ी सीजन-8 के नौवें कंटेस्टेंट के बारे में

बिग बॉस सीजन 10 के फिनाले में पहुंचने वाली मॉडल लोपामुद्रा भी इस सीजन का हिस्सा रहेंगी।

आगे की स्लाइड में जानिए खतरों के खिलाड़ी सीजन-8 के दसवें कंटेस्टेंट के बारे में

छोटे पर्दे की एक्ट्रेस शिनी दोशी भी इस सीजन का हिस्सा रहेंगी।

आगे की स्लाइड में जानिए खतरों के खिलाड़ी सीजन-8 के ग्यारहवें कंटेस्टेंट के बारे में

टीवी एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर

आगे की स्लाइड में जानिए खतरों के खिलाड़ी सीजन-8 के बारहवें कंटेस्टेंट के बारे में

टीवी एक्ट्रेस मोनिका डोगरा

Next Story