×

Khesari Lal Yadav Biography: बहुत गरीबी के दिन देखें हैं भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने, आज करोड़ों के हैं मालिक

Khesari Lal Yadav Biography: खेसारी लाल यादव की जहाँ प्रोफेसशनल लाइफ उनके फैंस जानना चाहते हैं वहीँ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी विवादों से भरी और दिलचस्प रही है।

Shweta Srivastava
Published on: 8 Feb 2023 1:51 AM GMT
Khesari Lal Yadav Biography
X

Khesari Lal Yadav Biography (Image Credit-Social Media)

Khesari Lal Yadav Biography: खेसारी लाल यादव एक भोजपुरी अभिनेता, गायक और मॉडल हैं। वो बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट भी रहे हैं। एक्टर ज़्यादातर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। उनकी ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उनके म्यूजिक वीडियो से लेकर हर एक गाने हो सुपरहिट बना देते हैं। खेसारी लाल की जहाँ प्रोफेसशनल लाइफ उनके फैंस जानना चाहते हैं वहीँ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी विवादों से भरी और दिलचस्प रही है। आइये खेसारी लाल के जीवन के हर पहलु से आपको रूबरू करवाते हैं।

खेसारी लाल यादव की बायोग्राफी

प्रारंभिक जीवन

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का जन्म 15 मार्च 1986 को हुआ था। वो सीवान जिला, बिहार, भारत के रहने वाले हैं। लेकिन, वो बिहार और यूपी में भी काफी लोकप्रिय हुए हैं। उनके पिता का नाम मंगरू लाल यादव है। साथ ही खेसारी एक निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार से आते थे और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से नाम और शोहरत कमाया। खेसारी लाल यादव की शादी चंदा देवी से हुई है। और उनके तीन बच्चे हैं - दो बेटे (युगराज यादव और ऋषभ यादव) और एक बेटी (कृति यादव)।

शारीरिक संरचना

हाइट- 5' 7"

वजन- 80 कि० ग्रा०

शारीरिक संरचना -चेस्ट: 42 इंच -कमर: 34 इंच -Biceps: 16 इंच

आँखों का रंग-भूरा

बालों का रंग- काला

Khesari Lal Yadav Biography (Image Credit-Social Media)

फ़िल्मी करियर

अपनी मेहनत और अभिनय कौशल से खेसारी लाल ने भोजपुरी फिल्मों के लिए कई पुरस्कार जीते। उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है जिसके लाखों सब्सक्राइबर्स हैं। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत एक लोक गायक और डांसर के रूप में की थी। प्रारंभ में, उन्होंने बिहार और यूपी में विवाह समारोहों में प्रदर्शन करना शुरू किया। भोजपुरी एल्बम - माल भेटाई मेला में के रिलीज होने के बाद वो एक गायक के रूप में प्रसिद्ध हो गए। खेसारी लाल यादव के सबसे प्रसिद्ध एल्बम गाने हैं पियावा गए रे हमार सऊदी रे भौजी, सईया अरब गायले ना, सइयां आइबा की ना आइबा और लहंगा में मीटर और प्यार मांगे लुंगी बिचके"।

Khesari Lal Yadav Biography (Image Credit-Social Media)

अफेयर्स या गर्लफ्रेंड

खेसारी लाल यादव के अफेयर्स या गर्लफ्रेंड की बात करें तो एक एक्ट्रेस का नाम सबसे ऊपर आता है वो हैं काजल राघवानी क्योंकि उन्होंने एक साथ 18 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। दर्शक खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। ये केवल अफवाहें ही थीं कि उनका अफेयर था।

Khesari Lal Yadav Biography (Image Credit-Social Media)

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्में

कड़ी मेहनत और अभिनय कौशल के साथ, खेसारी लाल यादव ने खुद को भोजपुरी सिनेमा में टॉप सिंगर्स और अभिनेता के रूप में स्थापित किया है। खेसारी लाल यादव ने 2012 में भोजपुरी फिल्म साजन चले ससुराल से अभिनय की शुरुआत की। ये फिल्म काफी हिट रही और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी फिल्मों की लिस्ट की बात करें तो इसमें साजन चले ससुराल, जान तीर नाम, दूध का कर्ज, तेरी कसम, छपरा एक्सप्रेस, बेताब, प्रतिज्ञा 2, चारनो की सौगंध, जानेमन, खून भरी मांग, लाडला, तू मेरा हीरो, इंतेकाम, खेसारी के प्रेम रोग, दबंग आशिक, खिलाड़ी , मेहंदी लगा के रखना, हम है हिंदुस्तानी, माई सहरा बांध के आऊंगा, मुकद्दर, डमरू, दुल्हन गंगा पार के, संघर्ष, बालम जी लव यू, नागदेव, दबंग सरकार, कुली नंबर 1, बाघी - एक योद्धा जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story