TRENDING TAGS :
Bhojpuri Hit Song: निरहुआ को छोड़ इस भोजपुरी सुपरस्टार संग आम्रपाली ने किया खूब रोमांस, देखें धांसू वीडियो
Khesari Lal Yadav and Amrapali Dubey Song: आम्रपाली दुबे पिछले 9 सालों से दर्शकों को अपने काम के जरिए एंटरटेन करती आ रहीं हैं। वह फिल्में और गानों दोनों के जरिए ही दर्शकों के बीच छाईं रहती हैं।
Khesari Lal Yadav and Amrapali Dubey Song: आम्रपाली दुबे पिछले 9 सालों से दर्शकों को अपने काम के जरिए एंटरटेन करती आ रहीं हैं। वह फिल्में और गानों दोनों के जरिए ही दर्शकों के बीच छाईं रहती हैं। इसी बीच अभिनेत्री का एक पुराना वीडियो सॉन्ग तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका नाम "साड़ी के प्लेट" है, अब तो यह गान चर्चा में भी आ चुका है।
वायरल हुआ आम्रपाली दुबे का पुराना गाना अगर आप आम्रपाली दुबे के पिछले 9 साल के करियर को देखेंगे तो उन्होंने सबसे ज्यादा भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ ही स्क्रीन शेयर किया है, और इसी के चलते दोनों की जोड़ी हिट भी हो गई है। हालांकि इन दिनों जो गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें आम्रपाली दुबे संग निरहुआ नहीं बल्कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव दिखाई दे रहें हैं। खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के इस गाने ने रिलीज के इतने साल बाद एक बार फिर दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। 
आम्रपाली के प्यार में डूबे खेसारी "साड़ी के प्लेट" वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाल यादव का दिल फिसल जाता है जब वह भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली को लाल साड़ी में सजी धजी देखते हैं। फिर क्या था, वह आम्रपाली दुबे संग खूब रोमांस करते हैं। रोमांस के साथ ही गाने में जबरदस्त डांस का तड़का भी लगाया गया है, जो इस गाने को और भी मजेदार बना दिया है। 
इस भोजपुरी फिल्म का है गाना बता दें कि खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का ये सुपरहिट गाना "साड़ी के प्लेट" भोजपुरी फिल्म "आशिकी" का है। ये फिल्म सुपरहिट तो रही ही, साथ ही इसके गानों ने भी दर्शकों के बीच जबरदस्त धमाल मचाया था, तभी तो आज तक इस फिल्म के गाने ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। "साड़ी के प्लेट" गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी थी, विजय चौहान ने लिरिक्स लिखा था, जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने कंपोज किया था 
बता दें कि खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का ये सुपरहिट गाना "साड़ी के प्लेट" भोजपुरी फिल्म "आशिकी" का है। ये फिल्म सुपरहिट तो रही ही, साथ ही इसके गानों ने भी दर्शकों के बीच जबरदस्त धमाल मचाया था, तभी तो आज तक इस फिल्म के गाने ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। "साड़ी के प्लेट" गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी थी, विजय चौहान ने लिरिक्स लिखा था, जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने कंपोज किया था
Next Story