×

Bhojpuri Hit Song: काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के इस गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, यहां देखें! हॉट वीडियो

Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani Song: भोजपुरी की दुनिया में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भी बेहद हिट हुआ करती थी, हालांकि भोजपुरी की तमाम जोड़ियों की तरह भी इस जोड़ी को भी किसी की नजर लग गई।

Shivani Tiwari
Published on: 26 May 2023 6:27 PM GMT (Updated on: 26 May 2023 6:36 PM GMT)
Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani Song: भोजपुरी की दुनिया में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भी बेहद हिट हुआ करती थी, हालांकि भोजपुरी की तमाम जोड़ियों की तरह भी इस जोड़ी को भी किसी की नजर लग गई। जी हां!!! दोनों के बीच विवाद चल रहा है, जिसकी वजह से अब तो दोनों एकसाथ स्क्रीन भी शेयर नहीं करना चाहते।

ट्रेंडिंग में आया खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का ये सालों पुराना गाना

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच भले ही अनबन चल रही हो, लेकिन फैंस आज भी इस जोड़ी को एकसाथ देखना बहुत मिस करते हैं। यही वजह है कि वे दोनों के पुराने गाने और फिल्मों को ही देख खुश हो जाते हैं। इसी वजह से काजल और खेसारी लाल यादव का सालों पुराना गाना भी कभी-कभी यूटयूब पर ट्रेंड करने लग जाता हैं। इसी बीच दोनों का एक गाना यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचाए हुए है, जिसका नाम "होरहा का चना" है।

खूब देखा जा रहा यह वीडियो

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का गाना "होरहा का चना" को यूटयूब पर दर्शकों द्वारा बार-बार देखा जा रहा है। गाने की बीट इतनी जबरदस्त है कि लोग इसे सुनते ही झूमने लग जा रहें हैं। वहीं खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के स्टेज तोड़ डांस ने फैंस को इंप्रेस कर दिया है। गाने में दोनों की कमाल की केमिस्ट्री के साथ ही कमाल की एनर्जी भी नजर आ रही है।

5 साल पहले यूट्यूब पर जारी किया गया था ये गाना

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का यह गाना लगभग 5 साल पहले यूट्यूब पर जारी किया गया था, लेकिन आज भी इस गाने की चमक बरकरार है और दर्शक इसे खूब सुन रहें हैं। अबतक इस धमाकेदार गाने को 89 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है। खेसारी और काजल का गाना "होरहा का चना" फिल्म "मुकद्दर" का है, जिसे खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। लिरिक्स आजाद सिंह द्वारा लिखी गई है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story