×

Bhojpuri Hit Gana: काजल राघवानी की जवानी के दीवाने हुए खेसारी, अकेला पाकर कर दी सारी हदें पार, देखें वीडियो

Khesari Lal Yadav-Kajal Raghwani Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी भोजपुरी की दुनिया के दो ऐसे सितारें हैं, जिसके लाखों फैंस हैं। इन दोनों ही कलाकारों का सिक्का भोजपुरी पर्दे पर खूब चलता है।

Shivani Tiwari
Published on: 29 Aug 2023 12:33 PM GMT
Khesari Lal Yadav-Kajal Raghwani Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी भोजपुरी की दुनिया के दो ऐसे सितारें हैं, जिसके लाखों फैंस हैं। इन दोनों ही कलाकारों का सिक्का भोजपुरी पर्दे पर खूब चलता है। वहीं जब ये दोनों कलाकार साथ आ जाते थे तो बॉक्स ऑफिस पर गदर मच जाता था। काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की सिजलिंग केमिस्ट्री दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की जाती थीं, यहां तक की आज भी इस जोड़ी पर दर्शक जमकर प्यार बरसाते हैं तभी तो इनके पुराने गाने आज भी अक्सर ट्रेंडिंग में बने रहते हैं।

खूब देखा जा रहा काजल और खेसारी लाल का ये गाना

इन दिनों काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का एक गाना लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और साथ ही साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच जबरदस्त धमाल मचा रहा है। बहुत समय हो गया है काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव ने एकसाथ स्क्रीन शेयर नहीं किया है, क्योंकि दोनों के बीच अनबन हुई थी, हालांकि अब इनका झगड़ा तो सुलझ गया है, लेकिन अभी भी दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर नहीं आए हैं।

इसी बीच काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का गाना "सतुआ जवनिया के" (SATUA JAWANIYA KE) जबरदस्त गर्दा उड़ा रहा है। खेसारी और काजल की हॉट रोमांटिक केमिस्ट्री ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। खेसारी लाल यादव गाने में काजल राघवानी की जवानी के दीवाने बन गए हैं और उनसे जमकर रोमांस कर रहें हैं। गाने का वीडियो इतना हॉट (Bhojpuri Hot Song) है कि दर्शक बार-बार इस गाने को सुन रहें हैं।

फिल्म "संघर्ष" का है ये गाना

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का गाना "सतुआ जवनिया के" फिल्म "संघर्ष" का है। फिल्म के साथ ही साथ इसके सभी गाने भी हिट रहे। इस धमाकेदार गाने को खेसारी लाल यादव और नीतू श्री ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखा था जबकि म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया था। चार साल पहले रिलीज हुए इस गाने को 29 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story