×

Bhojouri Latest Song: खेसारी लाल यादव के इस गाने ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर भी मचा रहा धमाल

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Laal Ghaghra: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। सुपरस्टार का जब भी कोई नया म्यूजिक वीडियो रिलीज होता है तो धड़ल्ले से वायरल हो जाता है।

Shivani Tiwari
Published on: 17 Aug 2023 1:13 PM GMT
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Laal Ghaghra: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। सुपरस्टार का जब भी कोई नया म्यूजिक वीडियो रिलीज होता है तो धड़ल्ले से वायरल हो जाता है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाते हैं क्योंकि हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका कोई ना कोई गाना ट्रेंड करता रहता है। वहीं इसी बीच भोजपुरी स्टार खेसारी का गाना "लाल घाघरा" जबरदस्त गर्दा उड़ाए हुए है।

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा भोजपुरी सुपरस्टार का ये गाना

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना "लाल घाघरा" दर्शकों के बीच जबरदस्त धमाल मचा रहा है। यह गाना दर्शकों का इतना फेवरेट बन चुका है कि वे जमकर रील भी बना रहें हैं। वहीं यह गाना पार्टियों में भी खूब बजाया जा रहा है। बताते चलें कि खेसारी लाल यादव के साथ इस धमाकेदार गाने में अभिनेत्री कोमल सिंह नजर आ रहीं हैं।

कोमल सिंह के डांस पर फिदा हुए दर्शक

"लाल घाघरा" म्यूजिक वीडियो में कोमल सिंह ने अपनी जबरदस्त कमरिया मटकाई है। गाने में कोमल सिंह लाल घाघरा पहने नजर आ रहीं हैं और उन्होंने जिस तरह से अपनी डांस परफार्मेंस दी है, उसे देख आप तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे। कोमल सिंह और खेसारी लाल यादव के एनर्जी से भरे इस डांस को देख दर्शक इंप्रेस हो चुके हैं। गाने की बीट बेहद ही जबरदस्त है, जिसे सुनते ही कोई भी थिरकने लग जाएगा।

"डोली सजा के रखना" फिल्म का है गाना

खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह पर फिल्माया गया गाना "लाल घाघरा" भोजपुरी फिल्म "डोली सजा के रखना" का है। इस गाने को अबतक 11 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है, लिरिक्स गोलू यादव ने लिखा है, जबकि म्यूजिक छोटे बाबा ने कंपोज किया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story