×

Bhojpuri Hit Song: शर्टलेस होकर खेसारी लाल ने मारी स्टाइल, मस्कुलर बॉडी देख फीमेल फैंस का हुआ बुरा हाल

Khesari Lal Yadav Bhojpuri video Song: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव अपने गानों के चलते हमेशा दर्शकों के बीच छाएं रहते हैं। खेसारी लाल यादव के गानों की दीवानगी सिर्फ देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब है।

Shivani Tiwari
Published on: 6 Aug 2023 11:55 AM GMT
Khesari Lal Yadav Bhojpuri video Song: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव अपने गानों के चलते हमेशा दर्शकों के बीच छाएं रहते हैं। खेसारी लाल यादव के गानों की दीवानगी सिर्फ देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब है। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स खेसारी के गाने पर खूब रील बनाते है। इन दिनों खेसारी के एक गाने पर यूजर्स जमकर रील बना रहें हैं, जिसका नाम "बस कर पगली" है।

तेजी से वायरल हो रहा खेसारी का "बस कर पगली" गाना

खेसारी लाल यादव की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस खेसारी की एक्टिंग और सिंगिंग दोनों के ही दीवाने हैं, कुछ फैंस तो खेसारी और अपनी जान छिड़कते हैं। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी का जब भी कोई नया गाना आता है, तो उनके फैंस का दीवानापन देखते बनता है। नए गानों के साथ ही पुराने गानों के लिए भी खेसारी के फैंस पागल हैं। जी हां! अब "बस कर पगली" गाने की ही बात कर लीजिए, खेसारी लाल यादव का यह गान नया नहीं है, लेकिन इन दिनों जबरदस्त गर्दा उड़ा रहा है।

शर्टलेस होकर खेसारी ने दिखाई अपनी मस्कुलर बॉडी

वीडियो सॉन्ग "बस कर पगली" में खेसारी लाल यादव शर्टलेस नजर आ रहें हैं, वह पूल किनारे बैठकर अपनी मस्कुलर बॉडी फ्लांट कर रहें हैं। खेसारी लाल यादव का शर्टलेस वाला अंदाज देख तो कितनी लड़कियों का दिल पिघल गया है।

भोजपुरी एक्ट्रेस मेघा शाह संग नजर आ रहें खेसारी

खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने में अभिनेत्री मेघा शाह नजर आ रहीं हैं। दोनों के नोक झोंक से भरपूर इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला और आज भी मिल रहा है। खेसारी और मेघा शाह का यह गाना करीब एक साल पहने रिलीज हुआ था, और आज भी इस गाने का जलवा बरकरार है। "बस कर पगली" वीडियो सॉन्ग के लिए खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे थे और म्यूजिक आर्या शर्मा ने कंपोज किया था। अबतक इस गाने को 238 मिलियन व्यूज मिल चुका है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story