×

Latest Bhojpuri Song: खेसारी और रक्षा गुप्ता के रोमांस से भरपूर है ये वीडियो सॉन्ग, देख मचल उठेगा मन

Khesari Lal Yadav And Raksha Gupta Bhojpuri Song: इन दिनों भोजपुरी गलियारों में खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता के इश्क की खबरें तुल पकड़े हुए हैं। इन्हीं अफवाहों के बीच खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता का नया वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है, जो जबरदस्त धमाल मचा रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 15 Jun 2023 1:29 PM GMT
Khesari Lal Yadav And Raksha Gupta Bhojpuri Song: इन दिनों भोजपुरी गलियारों में खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता के इश्क की खबरें तुल पकड़े हुए हैं। जी हां!! अफवाहें उड़ रहीं थीं कि रक्षा गुप्ता भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की नई गर्लफ्रेंड हैं, हालांकि अब रक्षा गुप्ता यह बात क्लियर कर चुकीं हैं कि वे खेसारी की गर्लफ्रेंड नहीं हैं। इन्हीं अफवाहों के बीच खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता का नया वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है, जो जबरदस्त धमाल मचा रहा है।

ट्रेंड कर रहा खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता का नया गाना

खेसारी लाल यादव बैक टू बैक अपना म्यूजिक वीडियो रिलीज करते हैं, अभी हाल फिलहाल ही में उनका नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम "लहर उठे" है। इस वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता नजर आ रहीं हैं, यह गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचाए हुए है, और साथ ही अभी भी यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में हैं।

खेसारी और रक्षा गुप्ता की रोमांटिक केमिस्ट्री में डूबे दर्शक

खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता ने गाने में अपनी कमाल की एनर्जी डाली है, दोनों ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस तो दी ही है, साथ ही दोनों को बेहद रोमांटिक सीन भी देखने को मिल रहा है। खेसारी और रक्षा एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई दे रहें हैं, दर्शक तो इन्हीं के रोमांस में डूब चुके हैं और वीडियो को बार-बार देख रहें हैं।

खेसारी लाल यादव ने दी अपनी जबरदस्त आवाज

खेसारी लाल यादव की एक्टिंग को दर्शक जितना पसंद करते हैं, वहीं उनकी आवाज भी फैंस की फेवरेट हैं। "लहर उठे" गाने को खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है, लिरिक्स छोटू यादव ने लिखें हैं, और म्यूजिक अभिषेक गुप्ता ने लिखा है। वहीं म्यूजिक को आशीष सत्यार्थी ने डायरेक्ट किया है। अबतक म्यूजिक वीडियो को 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story