×

Bhojpuri Song: 'जवनिया में घून लग जाई' भोजपुरी गाना है बेहद जबरदस्त, यूट्यूब पर काट रहा बवाल, देखें जरूर

Bhojpuri Song jawaniya mein ghoon lag jayi : भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना रिलीज के सालों बाद भी यूट्यूब पर जबरदस्त बवाल काटता है, तभी तो उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का ट्रेंडिंग स्टार कहा जाता है।

Shivani Tiwari
Published on: 16 Aug 2023 12:05 PM GMT
Bhojpuri Song jawaniya mein ghoon lag jayi : भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना रिलीज के सालों बाद भी यूट्यूब पर जबरदस्त बवाल काटता है, तभी तो उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का ट्रेंडिंग स्टार कहा जाता है। वैसे इन दिनों खेसारी लाल यादव के एक पुराने गाने पर यूजर्स जमकर रील्स बना रहें हैं, जिसकी वजह से उनका गाना यूट्यूब पर भी ट्रेंड करने लगा है। खेसारी लाल यादव के उस गाने का नाम "जवनिया में घून लग जाई" (jawaniya mein ghoon lag jayi) है।

यूट्यूब पर बवाल काट रहा है खेसारी लाल यादव का गाना

भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का लगभग तीन साल पुराना गाना "जवनिया में घून लग जाई" एकबार फिर ट्रेंडिंग में आ गया है। जी हां!! यह गाना यूट्यूब के साथ ही इंस्टाग्राम पर भी ट्रेंड कर रहा है, क्योंकि यूजर्स इस गाने पर धड़ल्ले से रील बना रहें हैं। इस गाने ने दर्शकों के बीच इतनी जबरदस्त धूम मचाई है कि दर्शक इसे एक बार नहीं बल्कि बार-बार सुनना पसंद कर रहें हैं।

खेसारी लाल यादव और रितु सिंह की केमिस्ट्री ने लगाई आग

"जवनिया में घून लग जाई" गाने में खेसारी लाल यादव के साथ ही अभिनेत्री रितु सिंह दिखाई दे रहीं हैं। गाने में रितु सिंह का बेहद ही हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। छोटे छोटे कपड़ों में भोजपुरी की हॉट अदाकारा रितु सिंह ने अपनी अदाओं का जबरदस्त जलवा बिखेरा है। वहीं खेसारी भी कुछ कम नहीं हैं, रितु सिंह संग गाने में वह खूब रोमांस करते दिख रहें हैं। रोमांस के साथ ही दोनों का धमाकेदार डांस भी है। यह गाना यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर आग की तरह वायरल हो गया है।

"जवनिया में घून लग जाई" गाने को मिले हैं ताबड़तोड़ व्यूज

खेसारी लाल यादव और रितु सिंह पर फिल्माए गए इस धमाकेदार गाने "जवनिया में घून लग जाई" को यूट्यूब पर ताबड़तोड़ व्यूज मिल चुके हैं। जी हां! अबतक इस गाने को 104 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। बताते चलें कि ये गाना फिल्म "बागी एक योद्धा" का है। इस शानदार गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है, लिरिक्स आजाद सिंह द्वारा लिखा गया था जबकि म्यूजिक मधुकर आनंद ने कंपोज किया था।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story