×

Bhojpuri Latest Song: खेसारी लाल यादव ने सपना चौहान संग किया स्टेज तोड़ डांस, क्या आपने देखा वीडियो?

Khesari Lal Yadav And Sapna Chauhan Song: भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं, इसी बीच आज उनका एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जो जबरदस्त वायरल हो रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 9 Jun 2023 11:16 AM GMT
Khesari Lal Yadav And Sapna Chauhan Song: भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं, इसी बीच आज उनका एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जो जबरदस्त वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव के इस नए म्यूजिक वीडियो का टाइटल "सेन्टर पे रेन्टर" है।

बेहद ही शानदार है खेसारी का लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो

खेसारी लाल यादव के नए गानों से लेकर पुराने गानों तक, सभी ज्यादातर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन जब उनका कोई नया गाना रिलीज होता है, तो दर्शकों के बीच धमाका कर देता है। खेसारी लाल यादव के लाखो फैंस हैं जो बेसब्री से उनके नए गानों के इंतजार में बैठे रहते हैं, ऐसे में जब भी अभिनेता का कोई नया वीडियो सॉन्ग रिलीज होता है तो दर्शकों की उत्सुकता देखते बनती है, वह जमकर खेसारी के गाने पर प्यार लुटाते हैं, ऐसा ही कुछ मंजर अब "सेन्टर पे रेन्टर" गाने पर देखने को मिल रहा है, जी हां!! खेसारी के फैंस गाने के पीछे पागल दिख रहें हैं।

खेसारी लाल संग सपना चौहान ने लगाया जबरदस्त ठुमका

भोजपुरी गाने "सेन्टर पे रेन्टर" को बड़ी ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव संग भोजपुरी की हॉट अदाकारा सपना चौहान नजर आ रहीं हैं। सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव ने गाने में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। दोनों के डांस, एक्सप्रेशन, लुक के साथ ही सब कुछ एकदम किलर है। बताते चलें कि इस धमाकेदार गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखें हैं जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। "सेन्टर पे रेन्टर" वीडियो सॉन्ग को बहुत ही धांसू प्रतिक्रिया मिल रही है, इसे आप स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story