×

Bhojpuri New Song: धुआंधार है खेसारी लाल यादव का ये गाना, सपना चौहान संग खूब मटका रहें कमरिया

Khesari Lal Yadav New Song Daal Ke Chal: खेसारी लाल यादव का जब भी कोई नया गाना रिलीज होता है, दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरता है। खेसारी लाल यादव की आवाज भोजपुरी गानों को पसंद करने वाले दर्शकों को बेहद पसंद आती है|

Shivani Tiwari
Published on: 16 May 2023 4:37 PM GMT
Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी लाल यादव का जब भी कोई नया गाना रिलीज होता है, दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरता है। खेसारी लाल यादव की आवाज भोजपुरी गानों को पसंद करने वाले दर्शकों को बेहद पसंद आती है और यही वजह है कि दर्शक खेसारी के गानों पर जमकर प्यार लुटाते हैं।

खेसारी लाल यादव के नए गाने ने किया धमाका

भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव बैक टू बैक अपने म्यूजिक वीडियो के जरिए दर्शकों को एंटरटेन कर रहें हैं, उनके एक गाने का क्रेज खत्म नहीं होता कि दूसरा गाना भी ट्रेंड में आ जाता है। अभी हाल फिलहाल में ही खेसारी लाल यादव का नया गाना "डाल के चलS" रिलीज हुआ है, जिसने जबरदस्त धमाका कर दिया है।

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा खेसारी का गाना

खेसारी लाल यादव का हालिया रिलीज हुआ गाना "डाल के चलS" दर्शकों द्वारा बार-बार सुना ही नहीं जा रहा है, बल्कि यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। जी हां!! इस गाने ने दर्शकों के बीच इतनी जबरदस्त धूम मचाई है कि यह गाना हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और यूजर्स बहुत ही धड़ल्ले से Reels बना रहें हैं।

खेसारी संग इस अदाकारा ने लूटी महफिल

"डाल के चलS" म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव संग बेहतरीन अदाकारा सपना चौहान नजर आ रहीं हैं, सपना चौहान ने गाने में क्या जबरदस्त कमरिया मटकाई है कि दर्शक उनपर से अपनी नजरें ही नहीं हटा पा रहें हैं। वहीं खेसारी लाल यादव ने भी कमाल की परफॉर्मेंस दी है, दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने धमाल मचा दिया है।

"डाल के चलS" सिंगर

"डाल के चलS" म्यूजिक वीडियो को दर्शक बेहद पसंद कर रहें हैं और अब आपको बता दें कि इस धमाकेदार गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी ने अपनी आवाज दी है। अभिषेक भोजपुरिया ने लिरिक्स लिखे हैं जबकि म्यूजिक मोनू सिन्हा ने कंपोज किया है। वहीं आशीष सत्यार्थी द्वारा म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट किया गया है। 1 दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अबतक 4.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story