×

Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी के इस गाने में लगाया गया है बॉलीवुड का शानदार तड़का, यहां सुनिए! पूरा गाना

Khesari Lal Yadav Hit Song: खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहलाते हैं। उनके गानों और फिल्मों का क्रेज दर्शकों में इस कदर छाया रहता है, कि उनके लगभग सभी गाने और फिल्में हिट होना तो तय है।

Shivani Tiwari
Published on: 2 Jun 2023 6:11 PM GMT
Khesari Lal Yadav Hit Song: खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहलाते हैं। उनके गानों और फिल्मों का क्रेज दर्शकों में इस कदर छाया रहता है, कि उनके लगभग सभी गाने और फिल्में हिट होना तो तय है। जिस तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान के नाम पर ही उनकी फिल्में हिट हो जाती हैं, ठीक उसी तरह खेसारी लाल यादव के नाम पर ही उनके गाने और फिल्में हिट हो जाती हैं।

नए गानों के साथ ही खेसारी के पुराने गाने भी करते हैं ट्रेंड

खेसारी लाल यादव पिछले कई सालों से भोजपुरी दर्शकों को एंटरटेन करते आ रहें हैं। खेसारी लाल यादव एक्टिंग के साथ ही अपनी सिंगिंग के लिए भी जाने जाते हैं। वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त अभिनेता में से एक हैं। उनके बैक टू बैक म्यूजिक वीडियो तो रिलीज होते ही हैं, साथ ही फिल्में भी रिलीज होने की लाइन में लगीं रहती हैं। सिर्फ यही नहीं दर्शक उनसे इतना प्यार करते हैं कि उनके नए गाने सुपरहिट होते ही हैं, साथ ही पुराने गाने भी ट्रेंडिंग में आ जाते हैं। इसी बीच उनका एक पुराना गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, जिसका नाम "पग घुंघरु बांध" हैं।

गाने में लगाया गया है बॉलीवुड तड़का

खेसारी लाल यादव का म्यूजिक वीडियो "पग घुंघरु बांध" लगभग एक साल पहले रिलीज हुआ था, और अभी भी इसे दर्शकों द्वारा खूब सुना जा रहा है। खासतौर पर यह गाना आज भी ट्रेंड में इसलिए है क्योंकि इसमें थोड़ा बॉलीवुड का तड़का लगाया गया है, साथ ही साथ खेसारी लाल यादव एकदम नए लुक में नजर आ रहें हैं।

श्वेता महारा ने दिखाई अपनी हॉट अदाएं

"पग घुंघरु बांध" वीडियो सॉन्ग में खेसारी के नए अंदाज के दर्शक दीवाने तो हो गए, वहीं एक्ट्रेस श्वेता महारा की हॉटनेस देखते बन रही है। उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर स्टेज तोड़ परफॉर्मेंस दी है, कि रिलीज के एक साल बाद भी दर्शक इसे कई बार देख रहें हैं। भोजपुरी के इस धमाकेदार गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स अजीत मंडल ने लिखे थे, जबकि म्यूजिक जय दीप वर्मा और पीयूष आर्या ने कंपोज किया था। इस म्यूजिक वीडियो को अबतक 40 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story