×

Bhojpuri Hit Song: खेसारी लाल यादव को इस तरह देखना पसंद करती हैं यामिनी सिंह, खुद बताई दिल की बात

Khesari Lal Yadav And Yamini Singh Song: भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह की जोड़ी कई हिट गाने दे चुकी है और अभी भी दोनों साथ में कई वीडियो सॉन्ग कर रहें हैं। कभी-कभी खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह के पुराने गाने भी यूट्यूब पर ट्रेंड करने लग जाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 7 Jun 2023 4:14 PM GMT
Khesari Lal Yadav And Yamini Singh Song: भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह की जोड़ी कई हिट गाने दे चुकी है और अभी भी दोनों साथ में कई वीडियो सॉन्ग कर रहें हैं। खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह की केमिस्ट्री सिर्फ पर्दे पर ही अच्छी नहीं लगती, बल्कि ऑफ कैमरा भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों की जोड़ी पर्दे पर आती है तो छा जाती है, यही वजह है कि कभी-कभी खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह के पुराने गाने भी यूट्यूब पर ट्रेंड करने लग जाते हैं।

यूटयूब पर वायरल हुआ खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का ये गाना

खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का एक गाना इन दिनों चर्चा में है और तेजी से सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम "दढ़िया बढ़िया लागेला" है। यह गाना सिर्फ ट्रेंड ही नहीं कर रहा बल्कि लोग इस गाने पर खूब धड़ल्ले से Reels भी बना रहें हैं।

यामिनी सिंह और खेसारी की जोड़ी ने काटा बवाल

खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह की जोड़ी ने वीडियो सॉन्ग "दढ़िया बढ़िया लागेला" में शानदार परफॉर्मेंस देकर गर्दा उड़ा दिया है। यामिनी सिंह वीडियो सॉन्ग में साड़ी में बेहद ही प्यारी लग रहीं हैं, और वह पूरे गाने में खेसारी को दाढ़ी बनाने से रोकती हैं, क्योंकि उन्हें खेसारी दाढ़ी में ही अच्छे लगते हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया, तभी तो रिलीज के इतने महीने बाद एकबार फिर यह गाना ट्रेंड में आ गया है।

खेसारी लाल यादव ने गाने को दी आवाज

"दढ़िया बढ़िया लागेला" वीडियो सॉन्ग के लिए खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स अखिलेश कश्यप और मुकेश यादव ने लिखें हैं, म्यूजिक ए बी गुप्ता द्वारा दिया गया है, वहीं पवन पाल ने बड़े ही बेहतरीन अंदाज में म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट किया है। खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का यह गाना पहले ही सुपरहिट हो चुका है, इसे अबतक 75 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story