×

Bhojpuri Film: खेसारी ने भोजपुरी हसीना यामिनी संग कर दिया कुछ ऐसा, एक्ट्रेस का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें तस्वीरें

Khesari Lal Yadav-Yamini Singh: भोजपुरी की दुनिया में पिछले कुछ समय से चर्चा है कि खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह (Khesari Lal Yadav and Yamini Singh) के रिश्ते में दरारें पड़ गईं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 27 Aug 2023 9:21 AM GMT
Bhojpuri Film: खेसारी ने भोजपुरी हसीना यामिनी संग कर दिया कुछ ऐसा, एक्ट्रेस का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें तस्वीरें
X
Khesari Lal Yadav-Yamini Singh (Photo- Social Media)
Khesari Lal Yadav-Yamini Singh: भोजपुरी की दुनिया में पिछले कुछ समय से चर्चा है कि खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह (Khesari Lal Yadav and Yamini Singh) के रिश्ते में दरारें पड़ गईं हैं। दोनों की दोस्ती टूट चुकी है। इसी बीच दोनों के आनी वाली फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ चुका है। जी हां!! भले ही दोनों के बीच झगड़ा चल रहा है, लेकिन इनके फैंस के लिए खुशखबरी है कि दोनों एक बार फिर बहुत जल्द स्क्रीन पर धमाल मचाने वाले हैं।

यामिनी सिंह ने दी फिल्म से जुड़ी जानकारी

भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह (Yamini Singh Hot Photos) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रविवार को अपनी नई फिल्म का ऐलान किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपनी इस आने वाली फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया, जिसका नाम "प्रेम की पुजारन" है। इस फिल्म में यामिनी सिंह के साथ अभिनेता खेसारी लाल यादव भी हैं।

दुल्हन बनीं नजर आईं यामिनी सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह (Yamini Singh Film) ने फिल्म "प्रेम की पुजारन" के पोस्टर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी करते हुए ट्रेलर से जुड़ी जानकारी भी शेयर की। यामिनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, "31 अगस्त को आ रहा है प्रेम की पुजारन का ट्रेलर सुबह 7 बजे कैप्टन वॉच हिट्स चैनल पर।"

पोस्टर में आप देख सकते हैं कि इसमें यामिनी सिंह दुल्हन के जोड़े में सजी धजी नजर आ रहीं हैं, लेकिन उनके चेहरे पर हंसी नहीं बल्कि आंसू दिख रहें हैं। खेसारी लाल यादव उन्हें अपने कंधे पर उठाकर ले जाते दिख रहीं हैं। पोस्टर में एक तरफ अभिनेत्री रक्षा गुप्ता (Bhojpuri Actress Raksha Gupta) भी दिखाई दे रहीं हैं। फिलहाल खेसारी और यामिनी सिंह के इस पोस्ट को देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। अब वे बेसब्री से 31 अगस्त का इंतजार कर रहें हैं। जानकारी के लिए बताते चलें कि इस फिल्म का डायरेक्शन पंकज सिन्हा ने किया है, जबकि समर राज फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story