×

Bhojpuri Naya Gana: नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा खेसारी लाल यादव का ये गाना, शिव के भक्त हैं तो सुने जरूर

Khesari Lal Yadav Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का भी एक नया भक्ति गाना रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 27 July 2023 1:07 PM GMT
Khesari Lal Yadav Bhakti Song: भोजपुरी सिनेमा की दुनिया की खास बात यह है कि यहां पर आपको हर किस्म के गाने सुनने को मिल जाएंगे। जी हां!! कोई सीजन हो, मौसम हो, त्योहार हो, या फिर कोई मुद्दा हो भोजपुरी सिंगर्स हर मौके पर ही गाना बना लेते हैं। अब जैसा कि सावन का महीना चल रहा है, ऐसे में इस महीने में लोग भगवान शिव की बड़े ही श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं। वहीं भोजपुरी सिंगर्स द्वारा तो अब तक कई गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं, जो भोले बाबा पर बनाए गए हैं। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का भी एक नया भक्ति गाना रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।

खेसारी लाल यादव का भक्ति गाना सुन झूमने पर मजबूर दर्शक

खेसारी लाल यादव के भक्ति गीत का नाम "फूल बेलपाता" है। गाने में खेसारी लाल यादव भगवान शिव की भक्ति में डूबे नजर आ रहा है। खेसारी लाल यादव संग इस शानदार गाने में नीतू यादव नजर आ रहीं हैं। खेसारी लाल और नीतू यादव पर फिल्माया गया यह भक्ति सॉन्ग इतना बेहतरीन है कि दर्शक सुनते ही भगवान शिव की भक्ति में मग्न हो झूमने लग जा रहे हैं।

खेसारी लाल यादव की आवाज के दीवाने दर्शक

"फूल बेलपाता" वीडियो सॉन्ग को बेहद ही खूबसूरती से फिल्माया गया है, वहीं गाने में खेसारी लाल यादव की शानदार आवाज सुनने को मिल रही है। गाने की लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी द्वारा लिखा गया है, जबकि म्यूजिक भी कृष्णा बेदर्दी ने ही कंपोज किया है। वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है।

गाने को मिल रहें हैं ताबड़तोड़ व्यूज

खेसारी लाल यादव का हर गाना सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो जाता है। हालांकि इस गाने ने तो दर्शकों के बीच खूब धूम मचाई है। 5 दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अबतक 5.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और अभी भी यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। कमेंट बॉक्स में भी दर्शकों ने जिक्र किया है कि यह गाना उन्हें इतना पसंद आया है कि वे दिनभर में इसे हजारों बार सुन रहें हैं, फिर भी उनका मन नहीं भर रहा है। इस गाने को आप Wave म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story