×

Khesari Lal Yadav नहीं करना चाहते बॉलीवुड में काम, एक्टर के इस फैसले के पीछे है ये वजह

Khesari Lal Yadav ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉलीवुड डेब्यू (Bollywood Debut) को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 12 Jan 2023 8:45 AM GMT
Bhojpuri actor khesari lal yadav
X

Khesari Lal Yadav (Image: Social Media)

Khesari Lal Yadav ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉलीवुड डेब्यू (Bollywood Debut) को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बता दें भोजपुरी एक्टर (Bhojpuri actor) खेसारी (Khesari Lal Yadav) बॉलीवुड में काम नहीं करना चाहते हैं। दरअसल अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा करते हुए कहा है कि वह बॉलीवुड (Bollywood) में काम नहीं करना चाहते। बता दें भोजपुरी इंडस्ट्री के इस पॉपुलर एक्टर ने यह खुलासा कर सबको चौंका दिया है।

बॉलीवुड में काम करना नहीं चाहते खेसारी

खेसारी लाल यादव ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा है कि वह बॉलीवुड में काम करना नहीं चाहते हैं। इसके पीछे की खास वजह भी बताई है। बता दें खेसारी लाल अपने इंटरव्यू में पूछे गए बॉलीवुड डेब्यू सवालों पर कहा कि अगर साउथ भी ऐसा सोचता तो क्या वह अपनी फिल्मों को देशभर में पॉपुलर करवा पाता क्या। इस कारण ही मैं बॉलीवुड में काम करने की नहीं सोचता हूं। साउथ की आठ करोड़ की आबादी वाले लोग 2000 करोड़ रुपए सिनेमा में कमा रहे हैं, तो ऐसा समय भी जरूर आएगा भैया जब भोजपुरी सिनेमा भी 2000 करोड़ रुपए कमाएगा। आज नहीं तो कल वह अवसर भी जरूर आएगा। मैं कोशिश कर रहा हूं कि भोजपुरी सिनेमा को और ही बेहतर किया जाए। हम दो हजार करोड़ नहीं कमाएंगे 200 करोड़ नहीं कमाएंगे लेकिन 50 करोड़ तो कमाएंगे ही, धीरे-धीरे यह आंकड़ा तो बढ़ेगा।

दरअसल खेसारी लाल यादव ने अपना टैलेंट भोजपुरी सिनेमा को समर्पित कर दिया है। एक्टर खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में रहकर ही इसे पैनइंडिया में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

पठान कंट्रोवर्सी पर दिया था बयान

दरअसल, खेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक इवेंट में मीडिया से बातचीत करते हुए पठान कंट्रोवर्सी को लेकर बयान दिया था। बेशरम गाने पर खेसारी लाल ने जवाब देते हुए कहा कि संगीत का कोई रंग नहीं होता है। संगीत की कोई जाति भी नहीं होती है। कला का कोई मजहब भी नहीं होता है। हम लोग ऐसे कलाकार हैं और हमारा कोई आकार नहीं है। हम, सभी के दिलों में रहते हैं और हम, सभी जाति के हैं। हम, सब धर्म के हैं और हम सब एक देश के हैं। हां कुछ चीजें हैं, जो गलत हमने भी किया है। शुरुआती समय में जब हमें समझ नहीं थी तो हमने भी जरूर गलत किया है। बता दें खेसारी के गाने और फिल्म फैंस काफी पसंद करते हैं। फैंस उनके अपकमिंग फिल्म और गाने को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story