TRENDING TAGS :
Bhojpuri Songs: खेसारी लाल यादव ने एक्ट्रेस संग की खूब मस्ती, वीडियो बार-बार देखेंगे आप
Bhojpuri Song Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव का एक गाना आया था ‘छू के छोड़ देला’ जिसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है।
Khesari lal yadav bhojpuri song choo ke chod dehla
Bhojpuri Song Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फैन फॉलोविंग ज़बरदस्त है और उनका हर गाना हिट हो जाता है। ऐसा ही उनका एक गाना आया था 'छू के छोड़ देला' (Choo Ke Chod Dehla) जिसने रिलीज़ होते ही तहलका मचा दिया था। फैंस अभी भी खेसारी के इस गाने को खूब पसंद करते हैं।
खेसारी लाल यादव आजकल सुर्खियों में हैं उनकी चर्चा किसी न किसी कारण से हमेशा होती ही रहती है। वहीँ एक्टर को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को भी मिलती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर खेसारी लाल यादव का गाना 'छू के छोड़ देला' एक बार फिर इंटरनेट पर छा गया है। व्यूज लगातार बढ़ते नज़र आ रहे हैं।
गाना 'छू के छोड़ देला' जब रिलीज़ हुआ था तब तो लोगों ने उसे काफी पसंद किया ही था लेकिन ये गाना आज भी भोजपुरी हिट गानों की लिस्ट (Bhojpuri Hit Songs List) में शुमार रहता है। साथ ही इस गाने में खेसारी लाल और एक्ट्रेस के बीच की ज़बरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस रिलीज़ होने पर ही लोगों से इसका ज़बरदस्त रिस्पांस मिला था। जो आज भी कायम है। फिलहाल इस गाने को अभी तक 50,163,789 व्यूज मिल चुके हैं। और इसके व्यूज में दिनों दिन इज़ाफ़ा भी हो रहा है।
इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। भोजपुरी स्टार का गाना सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।