Khesari Lal Yadav Ki Shaadi: खेसारी लाल रचाएंगे दूसरी शादी, वीडियो में खुली पोल

Khesari Lal Yadav New Video: सोशल मीडिया पर बातें की जा रहीं हैं कि खेसारी लाल यादव दोबारा शादी करेंगे, क्योंकि उनका नाम एक जानी मानी हस्ती संग जुड़ने लगा है|

Shivani Tiwari
Published on: 23 Oct 2024 5:42 AM GMT
Khesari Lal Yadav Ki Shaadi
X

Khesari Lal Yadav Ki Shaadi (Photo- Social Media)

Khesari Lal Yadav Ki Shaadi: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की चर्चा आए दिन होती रहती है। खेसारी लाल यादव अपने नए गाने और मूवीज की वजह से ट्रेडिंग में रहते हैं। वे भोजपुरी के एक ऐसे स्टार हैं, जो सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहते हैं, कभी रील शेयर करते हैं तो कभी लाइव आकर अपने फैंस से बातचीत भी करते हैं। इतना ही नहीं, खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों और गानों से जुड़ी जानकारियां भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करते हैं। इसी बीच ट्रेंडिंग स्टार खेसारी को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, आइए आपको भी बताते हैं।

खेसारी लाल यादव को हुआ प्यार (Khesari Lal Yadav New Video)

खेसारी लाल यादव ने (Bhojpuri Trending Star) जब भोजपुरी की दुनिया में कदम रखा था, तो उनकी शादी हो चुकी थी, लेकिन शादी के बाद भी आज तक उनके अफेयर की चर्चाएं होती रहती हैं। खेसारी लाल यादव और भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी के अफेयर ने कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोरी थी, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन फिर इनके बीच लड़ाई हो गई। वहीं अब सोशल मीडिया पर बातें की जा रहीं हैं कि खेसारी लाल यादव दोबारा शादी करेंगे, क्योंकि उनका नाम एक जानी मानी हस्ती संग जुड़ने लगा है और वो कोई और नहीं, बल्कि आकांक्षा पुरी हैं।


आकांक्षा पुरी ने थोड़ी देर पहले ही खेसारी लाल यादव संग एक हॉट वीडियो (Bhojpuri Hot Video) शेयर किया है, वहीं कुछ दिन पहले खेसारी लाल यादव ने आकांक्षा पुरी संग हॉट रोमांस करते हुए एक वीडियो साझा किया था, बैक तो बैक वीडियो देख सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि इनके बीच कुछ तो चल रहा है। कुछ तो आकांक्षा पुरी को खेसारी लाल यादव की पत्नी का सौतन भी कहने लगे हैं।

खेसारी और आकांक्षा के वीडियो पर फैंस का रिएक्शन (Khesari Lal Yadav Akanksha Puri Video)

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आती है, वहीं अब जब दोनों का नया वीडियो सामने आया तो फैंस कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, "हमारी नई भौजी।" दूसरे ने लिखा, "भैया और नई भौजी।" तीसरे ने लिखा आकांक्षा पुरी की सौतन का नाम ही दे दिया। वहीं बहुत से लोग खेसारी और आकांक्षा पुरी के डांस की खूब तारीफ भी कर रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story