×

Bhojpuri New Song: खेसारी लाल ने एक्ट्रेस रानी संग दी स्टेज तोड़ परफॉर्मेंस, वीडियो को मिल रहा ताबड़तोड़ व्यूज, देखें

Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान कहलाते हैं। जी हां!! सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की इतनी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनपर खूब प्यार बरसती है।

Shivani Tiwari
Published on: 27 May 2023 5:28 PM GMT
Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान कहलाते हैं। जी हां!! सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की इतनी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनपर खूब प्यार बरसती है। खेसारी लाल यादव पिछले कई सालों से भोजपुरी पर्दे पर राज कर रहें हैं और आज वह इस मुकाम पर पहुंच चुके हैं कि दुनिया के कोने-कोने में लोग खेसारी को उनके गानों की वजह से जान चुके हैं। दिनों दिन खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है।

रिलीज हुआ खेसारी का नया वीडियो सॉन्ग

खेसारी लाल यादव का नया गाना "बउराह पिया" आज रिलीज हुआ है, जिसने आते ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। खेसारी लाल यादव का नया गाना हर दूसरे-तीसरे दिन के अंदर रिलीज होता है, और आते ही छा जाता है। न सिर्फ यूट्यूब पर बल्कि हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ट्रेंड करने लग जाता है। वहीं खेसारी के हालिया रिलीज हुए गाने "बउराह पिया" को भी दर्शकों का अटूट प्यार मिल रहा है कि यह अभी से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

खेसारी संग रानी ने लगाया जबरदस्त ठुमका

खेसारी लाल यादव संग "बउराह पिया" वीडियो सॉन्ग में अभिनेत्री रानी नजर आ रहीं हैं। रानी और खेसारी के जबरदस्त डांस ने दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है। वहीं दोनों की कमाल की एनर्जी देख दर्शक सीटियां मारने पर मजबूर हो जा रहा है। गाने ने दर्शकों के बीच गर्दा उड़ा दिया है।

खूब देखा जा रहा गाने का वीडियो

खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस रानी के गाने "बउराह पिया" को दर्शक बार-बार तो सुन ही रहें हैं साथ ही इसके वीडियो को भी देखना खूब पसंद कर रहें हैं। खेसारी और रानी के नोकझोक से भरपूर यह गाना फुल धमाका है। बताते चलें कि इस जबरदस्त गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स विशाल भारती द्वारा लिखी गई है, म्यूजिक आर्या शर्मा ने कंपोज किया है और वहीं वीडियो सॉन्ग को पवन पाल ने डायरेक्ट किया हैं। इस वीडियो सॉन्ग को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story