TRENDING TAGS :
Khesari Lal Yadav: जब भोजपुरी स्टार से लिपट गई नेपाली लड़की, एक्टर शॉक्ड
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खेसारी को उनकी नेपाली फैन गले से लगा लेती हैं।
Khesari Lal Yadav: सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav photos) को देखते ही एक नेपाली लड़की उनसे लिपट गई जिससे खेसारी शॉक्ड हो गए। कुछ ही समय में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav films) ने अपनी पहचान बना ली है। और वो न केवल भोजपुरिया दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं बल्कि देशभर में उनके चाहने वाले हैं। उनकी फैन फॉलोइंग देश के कोने-कोने में है। ऐसे में अब एक्टर का एक वीडियो वायरल (Khesari lal yadav viral video) हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनकी फैन एक नेपाली लड़की उन्हें देख क्रेजी हो गई। बता दें कि ये वीडियो पीआरओ रंजन सिन्हा ने यूट्यूब चैनल से जारी किया है। नेपाली लड़की अपने चहेते से मिलने के बाद उनसे लिपट गई और रोने लगी। यकीनन उसके आंसू खुशी के थे।
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव हाल ही में वाकिया नेपाल के मधेश प्रदेश पतौरा, रौतहट गए थे।जहां खेसारी एक कार्यक्रम में गए थे। वहां उन्हें एक महिला फैन मिली, जो खुद भी एक स्टेज परफॉर्मर है। उसने अपने चहेते स्टार को देखते ही गले लगा लिया और रोने लगी। इतना ही नहीं उसने कहा कि 'खेसारी लाल से मिलना उनका सपना था। वो 8 साल की उम्र से खेसारी लाल यादव की फैन हैं। वो उनसे बहुत प्यार भी करती है और हमेशा से उसका सपना था कि वो खेसारी लाल यादव को जब भी मिले तो उन्हें गले लगा ले। और उसका ये सपना महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा भी हुआ। '
खेसारी की वजह से हुआ था नेपाल में हंगामा
दरअसल भले ही खेसारी अब नेपाल पहुंचे हों, लेकिन पिछले महीने ही नेपाल में शो ना करने की वजह से वहां की पब्लिक ने खूब हंगामा किया था। इतना ही नहीं लोगों ने पब्लिक प्रॉपर्टीज को भी काफी नुकसान पहुंचाया था। साथ ही वहां से खूब वीडियो और फोटोज भी सामने आए थे। इस विवाद को लेकर वैसे खेसारी ने अपनी सफाई देते हुए बताया था कि 'उन्होंने पहले ही शो को करने से मना कर दिया था, लेकिन शो के ऑर्गेनाइजर ने किसी को नहीं बताया और फिर भी टिकट बेचे । '