×

खूब पसंद किया जा रहा है खेसारी लाल यादव का दर्दभरा गाना, सुनकर आंखों में आ रहे आंसू

खेसारी लाल यादव ने इस गाने में महामारी के चलते जनता की भयावह स्थिति दिखाने की कोशिश की है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Suman Mishra | Astrologer
Published on: 8 May 2021 5:24 AM GMT (Updated on: 8 May 2021 6:47 AM GMT)
खेसारी लाल यादव
X
खेसारी लाल यादव फोटो( साभार-सोशल मीडिया)

मुंबई : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक गाना 'इंसान खिलौना हो गईल' (Insaan Khilona Ho Gail) रिलीज हुआ है। ये गाना खेसारी के फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। बहुत कम समय में ये गाना करोड़ों का व्यूज पार कर चुका है। इस गाने के बोल किसी के भी दिल को झकझोर देगा। इस गाने में कोरोना के कोहराम (Corona Pandemic) को दिखाया गया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी ये नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) काफी वायरल हो रहा है।

अपने फैंस के लिए एक के बाद एक कई गाने लेकर आ रहे हैं। उनका और उनके गाने के बोल की लोकप्रियता भी इतनी है कि वो रिलीज के साथ ही वायरल हो जाते हैं। उनके गाने कुछ इस तरह के होते हैं कि लोग खुद को कनेक्ट करने लगते हैं।

एक करोड़ के पार व्यूज

उनका ये नया गाना इंसान खिलौना हो गईल' करीब चार दिन पहले 1 मई को रिलीज किया गया था। केवल चार दिनों में इस गाने पर एक करोड़ के पार व्यूज पहुंच चुके हैं। जो अब तक 10,738,163 करोड़ व्यूज हो गए हैं।

खेसारी लाल यादव ने इस गाने के बोल अजीत हलचल ने लिखा है। गाने का म्यूजिक लॉर्ड जी का है ।गाने को आशीष सत्यार्थी ने डायरेक्ट किया है। सोशल मीडिया पर भी गाना काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'संईया अरब गइले ना' आने वाली है। हालांकि, उसका भी एक गाना संईया अरब गइले ना रिलीज के साथ ही वायरल हो रहा है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story