TRENDING TAGS :
Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के तीन साल पुराने दिवाली सॉन्ग 'पटाखा पर छापा' ने मचाया फिर से हड़कंप
Bhojpuri Song: बता दें कि खेसारी लाल का यह दिवाली वीडियो सॉन्ग साल 2018 में रिलीज हुआ था लेकिन हर साल खेसारी लाल यादव के दीवाने फैंस इस गाने को हर साल दिवाली पर जरूर बजाते हैं।
Patakha par Chhapa (image: social media)
Bhojpuri Song: आपको बता दें कि बीती रात देशभर में दिवाली का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके साथ ही त्योहार चाहे जो भी आए उनमें चार चांद लगाने में भोजपुरी गानों का सबसे बड़ा कंट्रीब्यूशन होता है। वहीं इस साल की दिवाली हम सभी लोगों ने covid-19 महामारी के बाद पूरे शोर शराबे और ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया है।
बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह गाना स्पेशली दिवाली के लिए ही बनाया गया था। वहीं खेसारी लाल यादव ने इस गाने का टाइटल पटाखा पर छापा रखा था। जहां खेसारी लाल यादव ने यह गाना उन लोगों के लिए बनाया है जो दिवाली पर खूब पटाखे जलाना पसंद करते हैं। वहीं खेसारी लाल यादव का यह मस्ती भरा वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
इसके साथ ही इस गाने को यूट्यूब पर डेढ़ मिलियन से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है। साथ ही 16000 से भी ज्यादा फैंस और दर्शकों ने खेसारी लाल यादव के गाने को बेहद पसंद किया है। अगर आप दिवाली पर पटाखे मिस कर रहे होंगे तो हम आपके लिए खेसारी लाल यादव का यह गाना लेकर आए हैं। खेसारी लाल यादव हर दिवाली कुछ ऐसे ही बेजोड़ गाने अपने दर्शकों के लिए रिलीज करते हैं। अपनी दिवाली को और भी बेहतर बनाने के लिए डीजे पर यह गाना बजाते हुए परिवार वालों के साथ खूब झूमिए। खेसारी लाल यादव के लगभग सभी गाने रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट पर काफी वायरल हो जातें हैं इससे यह पता चलता है की भोजपुरी के इस सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के सभी फैंस उनसे कितना प्यार करते हैं।