×

Khesari Lal Yadav का भोजपुरी सांग 'लगाके फेयर लवली' ने मचा दी थी धूम, आपने देखा Video?

Khesari Lal Yadav का गाना "Laga Ke Fair Lovely" ने रिलीज़ होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया था। देखिये ये वीडियो

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 2 April 2022 9:32 AM GMT
Hit Bhojpuri Song Laga ke Fair Lovely
X

Hit Bhojpuri Song Laga ke Fair Lovely(फोटो संभार -सोशल मीडिया)


Laga ke Fair Lovely: भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Actor and Singer Khesari Lal Yadav) जब भी कोई फिल्म या गाना लेकर आते हैं तो वो हिट हो जाता है। उनके फैंस भी उनके गानों और फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। ऐसा ही एक गाना आया था ''लगाके फेयर लवली' जो यूट्यूब पर काफी हिट हुआ था,और लोगों ने जमकर इसे पसंद भी किया था।

खेसारी एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ एक परफेक्ट सिंगर और डांसर भी हैं,उन्हें उनके फैंस हर अंदाज़ में पसंद भी करते हैं। उनके गानों को बेहद पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं उनके गानों पर काफी संख्या में व्यूज भी देखने को मिलते हैं। साथ ही अगर हम बात करें उनके गाने 'लगाके फेयर लवली' की तो इस गाने को दर्शकों के बीच काफी देखा और पसंद किया गया साथ ही गाने के वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस रितु सिंह (Ritu Singh) भी नजर आई।

दरअसल खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह रखते हैं। वो अक्सर यूट्यूब पर अपने गानों को लेकर छाए भी रहते हैं। और इसे क्रम में कुछ समय पहले आया उनका ये गाना भी काफी हिट हुआ था और होली पर रिलीज़ होने पर इसे काफी लाइक भी मिले थे। साथ ही ये गाना 'लगाके फेयर लवली' यूट्यूब पर काफी वायरल भी हुआ था।

गाने को बेहद अच्छी तरफ से पिक्चराइज़ भी किया गया था जो लोगो को खूब पसंद आया ,दोनों के इस रोमांस भरे धमाकेदार गाने को दर्शकों द्वारा काफी पॉजिटिव रिस्पांस भी मिला था। साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव रितू सिंह को पटाने में लगे हैं और वो इसके लिए उनके आगे-पीछे धूमते हुए नजर आते हैं, तो कभी उनको छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को उनके फैंस के साथ-साथ सभी दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद किया गया। इसके अलावा दोनों के इस रोमांस भरे गाने को खूब सुना गया । गाने में खेसारी लाल और रितू सिंह की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव और रितू सिंह के इस धनमाकेदार गाने का विडियो सोशल मीडिया पर जब आया था तभी से छा गया था। और इसके व्यूज अभी भी लगातार बढ़ रहे हैं गाने को खेसारी लाल यादव और खूशबू जैन ने साथ में गाया है। वहीं इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि गाने को संगीत रजनिश मिश्रा ने दिया है। साथ ही दोनों के इस गाने के वीडियो पर अब तक 72,593,467 व्यूज आ चुके हैं। गाने के वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स भी बेशुमार आये। इतना ही नहीं खेसारी लाल के गाने वैसे भी हमेशा हिट रहते हैं और वो हमेशा से अपने गानों के साथ-साथ अपनी फिल्मों को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story