×

Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल यादव का चईत गाना हुआ हिट, यामिनी संग लगाए जबरदस्त ठुमके

Khesari Lal Yadav Hit Song: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की फिल्में और गाने हिट ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। उनकी फिल्में पर्दे पर कमाल तो दिखाती ही हैं साथ ही उनके म्यूजिक वीडियो भी दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 14 April 2023 4:57 PM GMT
Khesari Lal Yadav Hit Song: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की फिल्में और गाने हिट ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। उनकी फिल्में पर्दे पर कमाल तो दिखाती ही हैं साथ ही उनके म्यूजिक वीडियो भी दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाते हैं। हाल ही में अभिनेता का एक चईत गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम "गेहूं दवावे ले" है। इस गाने को बेहद धमाकेदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

यामिनी संग खेसारी की केमिस्ट्री ने लगाई आग

खेसारी लाल यादव संग "गेहूं दवावे ले" गाने में यामिनी सिंह नजर आ रहीं हैं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने तो गाने में आग लगाने वाला काम किया है। खेसारी और यामिनी की गाने में शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। दोनों ने अपने धमाकेदार डांस से पूरे यूपी-बिहार को झूमने पर मजबूर कर दिया है।

ऑडियंस कर रहें जमकर तारीफ

खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह पर दर्शाए गए इस गाने की लिरिक्स अनिल कुर्मी जौनपुरी ने लिखें हैं, म्यूजिक मोनू सिन्हा ने कंपोज किया है, वहीं खेसारी लाल यादव और अनुपमा यादव ने इसे गाया है, गाने में खेसारी की आवाज की लोग जमकर प्रशंसा कर रहें हैं। चार दिन पहले रिलीज हुए खेसारी और यामिनी सिंह के इस गाने को अबतक 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

वहीं दर्शक कमेंट बॉक्स में भी गाने की जमकर तारीफ कर रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "खेसारी लाल यादव सिर्फ सिंगर नहीं हैं वह मिलियन लोगों के दिलों का इमोशन हैं।" एक दर्शक ने खेसारी की तारीफ करते हुए लिखा, "जैसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैं वैसे ही भोजपुरी सिनेमा का महानायक खेसारी भैया हैं।"

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story