×

Khesari Lal Yadav Latest Song: खेसारी लाल यादव का गाना 'डबल चोटी' हुआ रिलीज, जीत रहा फैंस का दिल

भोजपुरी के रोमांस किंग कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना ‘डबल चोटी’ (Double Choti) धूम मचा रहा है।

Shweta
Published By Shweta
Published on: 30 May 2021 4:30 AM GMT
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो (फोटोः सोशल मीडिया)

Khesari Lal Yadav Song: भोजपुरी के रोमांस किंग कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना 'डबल चोटी' (Double Choti) धूम मचा रहा है। इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन इस गाने ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने आवाज दिया हैं।

बता दें कि यह सुपरहिट गाना जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी (JP Star Pictures Bhojpuri) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। फिलहाल अभी इस रोमांटिक गाने का सिर्फ ऑडियो वायरल हुआ है। अभी वीडियो गाना आना बाकी है। लेकिन यह ऑडियो गाना इंटरनेट पर गर्दा मचा रहा है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी गाना 'प्यार परसो के कईल ना रहे' (Pyar Parso Ke Kail Na Rahe ) रिलीज हुआ था। इस गाने ने भी सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। लोगों ने खेसाली के रोमांटिक गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। सिर्फ इतना ही नहीं खेसारी का एक और गाना 'चढ़ाईब डबल बोका' (Chadhayib Double Boka ) रिलीज हुआ था। इस गाने में खेसारी दो लड़कियों के बीच फंस गए थे। और दोनों लड़किया खेसारी को रिझा रही थी। यह गाना भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना 'डबल चोटी' (Double Choti) को अब तक 25 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। यह सुपरहिट गाना जल्द ही मिलियन पार कर जाएगा। इस गाने को म्यूजिक छोट राउत (Chhot Raut) ने दिया हैं। वहीं इस गाने को रजनीश (Ranjish) लिरिक्स लिखे हैं। यह रोमाटिंक गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ था इस गानों को सिर्फ कुछ ही समय में दो लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story